Laughter Chefs 2 Fails To Impress: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ्स का नया सीजन पिछले 3 हफ्तों से एक बार फिर फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो का स्टेंडर्ड जो पहले सीजन में सेट हुआ था, बिल्कुल वैसे ही दर्शकों को उम्मीद थी कि इस बार भी वैसा ही कुछ देखने को मिलेगा लेकिन अब जैसे-जैसे शो आगे जा रहा है वैसे-वैसे अब फैंस को निराशा भी हो रही है। अब फैंस ने मेकर्स से एक गुहार लगा दी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
टीआरपी के मामले में फिस्ड्डी साबित हुआ शो
लाफ्टर शेफ्स के नए सीजन ने टीआरपी के मामले में भी फैंस को काफी निराश किया है। अभी तक 2 हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें लाफ्टर शेफ्स 2 की टीआरपी पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते कम ही आई है जिसका मतलब साफ है दर्शकों ने शो को उतना पसंद नहीं किया जितनी उम्मीदें थीं। कुछ दर्शकों ने पहले हफ्ते तो शो को देखा लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते तक वो बोर हो गए। इसलिए शो की टीआरपी में कमी देखी गई।
फैंस ने लगाई मेकर्स से गुहार
सोशल मीडिया पर एक फैन ने अब एक वीडियो जारी करते हुए शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट की है। दरअसल फैन ने कहा है कि शो को पूरी तरह से बोरिंग बना दिया गया है। शो को अब देखने में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है। इसके अलावा फैन ने वीडियो में ये भी कहा है कि पुरानी स्टारकास्ट को ही वापस लाया जाए। आपको बता दें इसी फैन की तरह ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो यही सोच रहे हैं कि नए सीजन ने उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं किया है।
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ की स्टारकास्ट
लाफ्टर शेफ्स 2 में नई स्टारकास्ट देखी जा रही है। जहां कुछ लोग पहले सीजन के ही हैं जिनमें कश्मिरा शाह, कृष्णा अभिषेक, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शामिल हैं। तो वहीं नई स्टारकास्ट के तौर पर मनारा चोपड़ा, रुबिना दिलैक, अब्दू रोजिक, समर्थ जुरैल, अभिषेक कुमार और एल्विश यादव को देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Chhaava के एक्शन सीन में मेकर्स से हुई बड़ी भूल, बच्चों की तरह कर डाली गलतियां!
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
49 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines