Elvish Yadav In Laughter Chefs 2: कलर्स पर आ रहे कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एल्विश यादव अपनी कुकिंग स्किल्स ने बाकी सेलेब्स को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। शो से जुड़ा नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ‘राव साहब’ को खाना बनाते हुए देख मन्नारा चोपड़ा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी दंग रह गए हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ है कि उनकी कुकिंग स्किल्स एल्विश यादव के आगे फीकी पड़ने वाली है। आलम ये हुआ है कि सभी सेलिब्रिटीज एल्विश की कुकिंग के फैन हो गए हैं। वहीं राव साहब ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ का सिस्टम हैंग कर दिया है।
पान से जुड़ी बनाई डिश
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एल्विश यादव पान से जुड़ी एक डिश बनाते हुए नजर आ रहे हैं। बड़े मियां की मदद छोटे मियां यानी अब्दु रोजिक करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मन्नारा चोपड़ा दोनों के पास खड़ी रहती हैं। वह कहती हैं, ‘एल्विश अब तुझे पान भी बनाना आता है? कुछ तो रहम कर हम पर।’
वीडियो में एल्विश यादव अपनी डिश कृष्णा अभिषेक को टेस्ट करने के लिए देते हैं। जब कृष्णा ‘राव साहब’ की डिश को टेस्ट करते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। कृष्णा कहते हैं कि ये वाकई में बहुत तगड़ी डिश बन गई है। इसके बाद एल्विश यादव कहते हैं, ‘ये तो सिस्टम है।’ वहीं भारती सिंह भी कहती हुई सुनाई देती हैं कि ‘एल्विश के आगे कोई बोल सकता है क्या?’
एल्विश ने किया सिस्टम हैंग
वीडियो देखने के बाद साफ है कि एल्विश यादव ने अपनी कुकिंग स्किल्स से सिस्टम हैंग कर दिया है। वहीं शो के अन्य सेलिब्रिटीज उनकी डिश के आगे फीके पड़ते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि राव साहब की डिश को क्या शेफ हरपाल सिंह ग्रीन सिग्नल दे पाते हैं?
यह भी पढ़ें: Laughter Chef Vs Celebrity Master Chef: दोनों शो कैसे अलग? देखें कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
कौन-कौन सेलिब्रिटीज बने हिस्सा?
बता दें कि ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में इस बार कुछ नए सेलिब्रिटीज भी अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा और अब्दु रोजिक शो में नई एंट्री बनकर शामिल हुए हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, राहुल वैद्य, सुदेश लहरी और भारती सिंह पहले सीजन में भी नजर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines