Ankita Lokhande in Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो में खूब फन, मस्ती और मजाक देखने को मिल रहा है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह लाफ्टर की कमान अपने कंधों पर संभाले हुए हैं, वहीं टीवी के बड़े सेलेब्स अपने खाना बनाने के अंदाज से दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। इसी बीच शो पर सेलेब कुक अंकिता लोखंडे के खाने का किसने मजाक उड़ाया है, जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया, चलिए आपको बताते हैं।
अंकिता का किसने उड़ाया मजाक
दरअसल शो के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे के सुंदर हाथों की कोई तारीफ कर रहा है। वो शख्स पहले तो अंकिता तो उनके हाथ दिखाने के लिए कहता है। इसके बाद वो शख्स कहता है कि आपके हाथ तो इतने सुंदर है लेकिन खाना इतना गंदा क्यों बनाते हो। इसके बाद अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ गया और वो वहां से मुंह चिढ़ाते हुए चली गईं।
हालांकि ये शो के सेट से अक्सर देखा जाता है। सेलेब्स के खाने का मजाक उड़ाना शो की पुरानी प्रथा रही है। इसलिए ये बात भी काफी मजाकिया अंदाज में ही की गई ताकि ऑडियंस को इंप्रेस किया जाए।
लाफ्टर शेफ्स 2 की टीआरपी आई कम
कलर्स टीवी का ये शो भले ही फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा हो लेकिन पुराने सीजन के आगे अब भी काफी फीका है। लाफ्टर शेफ्स के नए सीजन ने टीआरपी के मामले में फैंस को खासा निराश किया है। अब तक आई दो हफ्तों की टीआरपी रिपोर्ट के अनुसार, लाफ्टर शेफ्स 2 की टीआरपी पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते में कम रही। इसका मतलब है कि दर्शकों ने शो को उतना पसंद नहीं किया जितना की उम्मीद की जा रही थी। पहले हफ्ते में तो शो को कुछ दर्शकों ने देखा, लेकिन दूसरे हफ्ते तक आते-आते वे बोर हो गए, जिससे शो की टीआरपी में गिरावट आई।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines