'हाथ इतने सुंदर तो खाना इतना गंदा क्यों?' Laughter Chefs 2 में Ankita Lokhande का किसने उड़ाया मजाक?

Ankita Lokhande in Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अंकिता लोखंडे का किसने उड़ाया मजाक, उनके गंदे हाथों की किसने खिल्ली उड़ाईं, चलिए आपको बताते हैं।

Ankita Lokhande in Laughter Chefs 2

Ankita Lokhande in Laughter Chefs 2

Ankita Lokhande in Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो में खूब फन, मस्ती और मजाक देखने को मिल रहा है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह लाफ्टर की कमान अपने कंधों पर संभाले हुए हैं, वहीं टीवी के बड़े सेलेब्स अपने खाना बनाने के अंदाज से दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। इसी बीच शो पर सेलेब कुक अंकिता लोखंडे के खाने का किसने मजाक उड़ाया है, जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अंकिता का किसने उड़ाया मजाक 

दरअसल शो के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे के सुंदर हाथों की कोई तारीफ कर रहा है। वो शख्स पहले तो अंकिता तो उनके हाथ दिखाने के लिए कहता है। इसके बाद वो शख्स कहता है कि आपके हाथ तो इतने सुंदर है लेकिन खाना इतना गंदा क्यों बनाते हो। इसके बाद अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ गया और वो वहां से मुंह चिढ़ाते हुए चली गईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हालांकि ये शो के सेट से अक्सर देखा जाता है। सेलेब्स के खाने का मजाक उड़ाना शो की पुरानी प्रथा रही है। इसलिए ये बात भी काफी मजाकिया अंदाज में ही की गई ताकि ऑडियंस को इंप्रेस किया जाए।

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स 2 की टीआरपी आई कम

कलर्स टीवी का ये शो भले ही फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा हो लेकिन पुराने सीजन के आगे अब भी काफी फीका है। लाफ्टर शेफ्स के नए सीजन ने टीआरपी के मामले में फैंस को खासा निराश किया है। अब तक आई दो हफ्तों की टीआरपी रिपोर्ट के अनुसार, लाफ्टर शेफ्स 2 की टीआरपी पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते में कम रही। इसका मतलब है कि दर्शकों ने शो को उतना पसंद नहीं किया जितना की उम्मीद की जा रही थी। पहले हफ्ते में तो शो को कुछ दर्शकों ने देखा, लेकिन दूसरे हफ्ते तक आते-आते वे बोर हो गए, जिससे शो की टीआरपी में गिरावट आई।

इसके बाद अब फैंस गुहार लगा रहे हैं कि शो में पुरानी स्टारकास्ट को ही वापस लाया जाए। उनका कहना है कि शो के मेकर्स ने नई स्टारकास्ट लाकर अच्छे खासे शो को खराब कर दिया है जिसकी वजह से अब कई लोगों ने मेकर्स से रिक्वेस्ट की है कि वो वापस से निया शर्मा, अली गोनी और बाकी के पुराने सेलेब्स को वापस लाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ