Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी पर इन दिनों रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 (Laughter Chefs 2) का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। बिग बॉस 18 के बाद जियो सिनेमा पर इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दिग्गज सेलिब्रिटी इन दिनों एक्टिंग नहीं बल्कि खाना पकाते नजर आ रहे हैं। जी हां, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जिसे कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) होस्ट कर रही हैं। हालिया एपिसोड में विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पहले टास्क में तो साथ नजर आए वहीं दूसरे टास्क से अंकिता गायब हो गईं। जब विक्की से अंकिता के बारे में पूछा तो वो बोले की उसकी तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में सेट पर मौजूद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..
विक्की-अंकिता बने विनर
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में खाना पकाते नजर आ रहे हैं। 25 जनवरी से शुरू हुए इस शो में पति-पत्नी के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं बीते दिन के एपिसोड में विक्की और अंकिता पहले टास्क में तो साथ नजर आए जिसमें डोसा बुर्ज खलीफा बनाना था। अंकिता और विक्की दोनों ने मिलकर इस टास्क को इतने अच्छे से कंप्लीट किया कि वो विनर बन गए और गोल्डन स्टार उन्हें मिल गया।
यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan के नए पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, बोलीं यह सबसे बुरा समय…
अंकिता को क्या हुआ
डोसा बुर्ज खलीफा वाले टास्क के बाद एक और टास्क हुआ, जिसमें विक्की अकेले ही नजर आए। इस पर सभी ने उनसे पूछा कि तुम अकेले क्यों कर रहे हो अंकिता कहां गई। विक्की ने बताया कि अरे उसकी तबीयत खराब हो गई है, इतना सुनना था कि सभी खुशी से झूम उठे। भारती सिंह ने तो पूरे स्टेज पर गिद्दा ही पा लिया क्योंकि उसे लगा कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं और विक्की जल्द पापा बनने वाले हैं।
विक्की ने बताई अंकिता के बीमार होने की वजह
दूसरे टास्क के लिए सभी तैयार थे लेकिन भारती ने कहा कि अभी 2 मिनट वेट करना पड़ेगा क्योंकि अंकिता वॉशरूम गई है। इस पर विक्की ने कहा नहीं वो नहीं आ रही क्योंकि उसकी तबीयत खराब है। इतना सुनना था कि भारती ने बधाई देते हुए कहा कि विक्की भैया पापा बनने वाला हैं। उन्होंने सेट पर प्रेगनेंसी सीन क्रिएट करते हुए हंगामा मचा दिया। विक्की ने कहा कि ऐसा नहीं है उसने जो खाना अभी बनाया था वो खा लिया इसलिए वो बीमार हो गई है।
यह भी पढ़ें: Mamta Kulkarni के संन्यास पर भड़के Baba Ramdev, बोले कोई भी ‘महामंडलेश्वर’…
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
49 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines