Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 (Laughter Chefs 2) की धमाकेदार वापसी हो गई है। 25 जनवरी को शो का प्रीमियर आया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। पहले सीजन को लोगों ने बहुत पसंद किया था, इसलिए सीजन 2 से फिर से विक्की जैन से लेकर कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक कमबैक किया है। खट्टी-मीठी तकरार और कॉमेडी के तड़के के साथ सेलिब्रिटी खाना बनाने के लिए तैयार हैं, इसी बीच ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर एक हादसा हुआ जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बाल-बाल बची हैं। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला
शो के पहले दिन ही अंकिता के साथ हादसा
‘लाफ्टर शेफ्स’ का पहला दिन 25 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से एक दिन पहले बड़ा ही अच्छा रहा। लेकिन कुछ ऐसा भी हुआ जिसने लोगों को परेशान कर दिया। जी हां, एक टास्क के दौरान अंकिता लोखंडे के साथ हादसा हुआ जिसमें वो जलने से बाल-बाल बचीं। एल्विश यादव अब्दू रोजिक के साथ मिलकर खाना बना रहे थे तभी टिशू पेपर में आग लग गई। इसी दौरान अंकिता भी वहीं थीं और उनकी साड़ी में भी आग लगने से बच गई। अंकिता अपने आपको बचाने के लिए पीछे की ओर भागीं, अच्छी बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक्ट्रेस के साथ ऐसा हुआ तो पति विक्की जैन की भी टेंशन बढ़ गई थी।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की हालत देख निकल पड़ेंगे आंसू, एक्ट्रेस ने शेयर किए फोटो-वीडियो
अब्दू रोजिक और एल्विश यादव की जोड़ी को किया पसंद
अब्दू रोजिक शो में एल्विश यादव का पार्टनर बनकर आए हैं। दोनों ने शो में खुलकर अपना हुनर दिखाया और लोगों को अपनी बातों से काफी एंटरटेन भी किया। इसके अलावा एल्विश की इंग्लिश में भी अब्दू के साथ रहकर काफी सुधार आने वाला है। इस बात को खुद राव साहब ने कबूला कि अब तो उनकी अंग्रेजी में सुधार होने वाला है और सारी यहीं निकलने वाली है।
रुबीना और राहुल की हुई नोकझोंक
रुबीना दिलैक ने लाफ्टर शेफ्स से कमबैक किया है और अब अपनी एक्टिंग के साथ अपने किचन के हुनर को भी दिखाया। उनकी जोड़ी शो में राहुल वैद्य के साथ बनी है। हालांकि शुरुआत में ही दोनों के बीच नोकझोंक हो गई और खाना बनाते समय दोनों ने अपनी अदाकारी से दोनों को एंटरटेन भी किया।
यह भी पढ़ें: Laughter chef 2: एल्विश यादव का टूटा दिल, जिसे बनाना चाहते थे पार्टनर, वो निकली दो बेटियों की मां
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines