हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Laughter Chef Season 3 Winner: इस टीम ने मारी बाजी, मिली लॉफ्टर शेफ सीजन 3 की चमचमाती ट्रॉफी

Laughter Chef Season 3 Grand Finale: Laughter Chef Season 3 को अपनी विजेता टीम मिल चुकी है. बीती रात टीम कांटा ने टॉफी जीतकर अपना झंडा गाढ़ दिया. इस टीम ने पूरे सीजन मनोरंजन, इमोशन और चटपटे स्वादिष्ट खाने का खूब तड़का लगाया.

विज्ञापन
Laughter Chef Season 3 Winner, Team Kanta Win,

Team Kanta vs Team Chhuri: लाफ्टर शेफ सीजन 3 अब खत्म हो चुका है. इस शो को अपनी विजेता टीम मिल चुकी है. इस सीजन में ‘टीम कांटा’ ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है. इसके बाद सभी जश्न में डूबे नजर आए.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ पार, Border 2 ने गाड़ा सफलता का झंडा, रविवार को हुई 28% ज्यादा कमाई

टीम कांटा में कौन कौन शामिल?

टीम कांटा में अलि गोनी, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल शामिल थे. इन 7 लोगों की टीम ने पूरे सीजन दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. सभी ने अपने चुटकलों, मस्ती, इमोशन और टेस्टी खाने का बढ़िया तड़का लगाया. इसीलिए ऑडियन्स का प्यार इस टीम को मिला, जिससे चमचमाती ट्रॉफी इनके हिस्से में आई.

विज्ञापन

फिनाले में क्या हुआ?

फिनाले में टीम कांटा का मुकाबला टीम छुरी से था. टीम छुरी में एल्विश यादव, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जैसे स्टार थे. दोनों टीमों ने जोरदार कोशिश की. जजों ने खाने का स्वाद, क्रिएटिविटी और टीमवर्क देखा. आखिर में टीम कांटा के डिश ने सबका दिल जीत लिया. वे जीत गए और ट्रॉफी उठाई.

यह भी पढ़ें: ‘गर्व है…’ धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

विज्ञापन

क्यों जीती Team Kanta?

इस टीम ने हर एपिसोड में कुछ नया किया. वे कभी गलती करते तो हंसकर निकल जाते. उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी. अलि गोनी और कृष्णा अभिषेक की जोड़ी ने खूब मस्ती की. जन्नत और कश्मीरा ने भी कमाल दिखाया. अभिषेक कुमार और समर्थ ने टीम को मजबूत बनाया. सबने मिलकर हंसी और स्वाद का सही मेल बनाया.

जन्नत जुबैर ने शेयर की फोटोज

जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉफी के साथ फोटो शेयर करके खुशी जताई है. इन फोटोज में टीम के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं. सभी जश्न में डूबे हुए हैं और जीत की खुशी मना रहे हैं. इस फोटो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अली गोनी और जन्नत जुबैर शामिल थे, जिन्होंने पूरे सीजन में स्वाद, मनोरंजन, कॉमेडी का खूब तड़का लगाया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फिल्मी फरवरी: ‘ओ रोमियो’ से ‘तू या मैं’ तक, ये 8 फिल्में होने जा रहीं रिलीज , 3 के बीच सीधी टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola