Laughter chef 2: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) खत्म हो गया है लेकिन अब लोगों को एंटरटेन करने के लिए लाफ्टर शेफ सीजन 2 (Laughter chef 2) आ गया है। इस शो में खाना बनाने के लिए सेलिब्रिटी आए हैं जिन्हें ये भी नहीं पता कि आटा और मैदा में क्या फर्क है। लेकिन कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया है कि लोगों का हंसते-हंसते लोट-पोट होने वाले हैं। शो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी बतौर कंटेस्टेंट आए हैं जिन्होंने कलर्स से एक खास पार्टनर को पाने की इच्छा जाहिर की लेकिन उनका दिल टूट गया…
एल्विश को नहीं मिला मनपसंद पार्टनर
लाफ्टर शेफ अब लोगों को एंटरटेन करने के लिए आ गया है। इसमें एल्विश यादव भी आए हैं जो अब तक अपने बयानों से सिस्टम हिलाते थे अब वो खाना बनाने वाले हैं, हालांकि उन्हें ये भी नहीं पता कि सूजी क्या होती है? वहीं शो में आते ही एल्विश को कुछ ऐसा पता चला कि उनका दिल टूट गया। उन्होंने बताया कि वो रुबीना दिलैक को बतौर पार्टनर चाहते थे अरे आप गलत मत समझिए वो उन्हें शो में बतौर पार्टनर चाहते थे। लेकिन रुबीना तो राहुल वैद्य की पार्टनर बन गईं।
यह भी पढ़ें: KBC 16 के सेट पर Amitabh Bachchan से हुई बड़ी गलती, महिला से हाथ जोड़ मांगनी पड़ी माफी
एल्विश ने जिसे बनाना चाहा पार्टनर वो निकली किसी और की बीवी
एल्विश ने बताया कि उन्हें पता है कि रुबीना अच्छा खाना बनाती हैं। ऐसे में वो चाहते थे कि वो ही उनकी पार्टनर बने। इस पर भारती ने कहा कि अरे वो शादीशुदा है और दो बेटियों की मां हैं। भारती ने कहा कि उसकी बेटियां तुम्हें मामा…मामा बोलेंगी। एल्विश ने जैसे ही ये सुना वो शॉक्ड हो गए और बोले नहीं अब्दू रोजिक ही ठीक है। ये सुनते ही सब पेट पकड़कर हंस पड़े।
शो में ये सेलिब्रिटी लगा रहे हैं तड़का
चलिए अब जान लेते हैं कि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट कौन-कौन आए हैं। एल्विश यादव-अब्दू रोजिक, रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य, मन्नारा चोपड़ा- सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक- समर्थ जुरैल, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे। वहीं शो को होस्ट करने का काम पिछले सीजन की तरह भारती सिंह ने किया है और बतौर जज शेफ हरपाल आए हैं। इस शो की कास्ट को देख कर ही अंदाजा लगा लीजिए कि खाना बनाने के साथ हंसी का कैसा तड़का लगेगा जो एंटरटेनमेंट ओवरलोड करने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan की हालत देख निकल पड़ेंगे आंसू, एक्ट्रेस ने शेयर किए फोटो-वीडियो
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines