Latest OTT Releases: ओटीटी लवर्स के लिए इस हफ्ते बोरियत नहीं होने वाली है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. इनमें अरशद वारसी की फिल्म से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस माया रूडोल्फ की सीरीज शामिल हैं. आप इन सीरीज और फिल्मों को अपने फ्री टाइम में बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है?
Final Destination Bloodlines
दिवंगत एक्टर टोनी टॉड की ये हॉरर मिस्ट्री फिल्म 16 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने जा रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर भी छाने को तैयार है. वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए ये फिल्म अपनी वॉच लिस्ट में जरूर ऐड कर लें. टोनी टॉड की ये आखिरी मूवी है. उनके साथ-साथ फिल्म में ब्रेक बैसिंगर और रिचर्ड हार्मन लीड रोल में नजर आए हैं.
Bhagwat Chapter 1 Raakshas
अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार की ये अपकमिंग फिल्म भी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर-मिस्ट्री साथ-साथ देखने को मिलेगी. अरशद वारसी जहां इस फिल्म में इंस्पेक्टर विश्वास भागवत का रोल निभाते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जितेंद्र कुमार एक कॉलेज प्रोफेसर समीर का किरदार निभाएंगे. ये फिल्म 17 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी.
Our Fault
निकोल वालेस और गेब्रियल ग्वेरा की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म का आखिरी पार्ट 16 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. इस फिल्म को देखकर भी आपका वीकेंड शानदार बन जाएगा. रोमांस के साथ-साथ ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलेगा.
The Diplomat Season 3
केरी रसेल और लिसन जेनी की इस सीरीज का तीसरा सीजन 16 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है. पहले 2 सीजन्स को सफलता मिलने के बाद ऑडियंस को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था, अब फाइनली ऑडियंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.
Bad Shabbos
जॉन बास और मेघन लेदर्स की ये कॉमेडी फिल्म 16 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप वीकेंड पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. मूवी में आपको हर मोड़ पर हंसी का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं ये फिल्म आपको जरा भी बोर नहीं होने देगी.
यह भी पढ़ें: War 2 से लेकर Mirai तक… इस हफ्ते OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा तांडव
The Perfect Neighbor
ये अमेरिकन फिल्म एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें रियल लाइफ इंसिडेंट के बारे में दिखाया गया है. गीता गंधबीर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अजीके ओवेन्स की हत्या पर बेस्ड है. इस मूवी को आप 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
Search The Naina Murder Case
कोंकणा सेन शर्मा की ये वेब सीरीज हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इसमें एक मर्डर मिस्ट्री के बारे में दिखाया गया है. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कास्ट की बात करें तो कोंकणा के साथ-साथ सीरीज में श्रद्धा दास और शिव पंडित भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
56 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines