हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Savi A Bloody Housewife का टीजर आउट, दिव्या खोसला की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस

Entertainment Latest News Update: मनोरंजन जगत में आपका स्वागत है। हम आपको सिनेमा की दुनिया कीताजा खबरों से अपडेट रखेंगे। इस खबर में आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी लेटेस्ट खबरों की जानकारी तुरंत मिलेगी।

विज्ञापन
latest Bollywood News

Entertainment Latest News Update: न्यूज 24 ऑनलाइन हिंदी वेबसाइट के एंटरटेनमेंट सेक्शन में आप अनन्या पांडेय और आदित्य राय कपूर के ब्रेकअप के बाद की खबर को जान सकते हैं। Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’ के गायब होने से परिवार की क्या हालत हो गई है, इसपर भी हमने पूरी स्टोरी की है। सिने जगत के दो सेलेब्स के निधन का समाचार है। टाइटेनिक एक्टर बर्नाड हिल की आखिरी इच्छा पर एक खबर प्रकाशित की है। बने रहिए हमारे साथ लेटेस्ट खबरों के साथ।

Savi A Bloody Housewife का टीजर आउट

अभिनेत्री दिव्या खोसला और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म सावी- ब्लडी हाउसवाइफ #SaviABloodyHousewife का टीजर आउट हुआ है। फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाहाल में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिनय रमेश ने किया है। हर्षवर्धन राणे का भी अहम रोल है। टीजर के आउट होते ही फैंस ने दिव्या खोसला के अभिनय की तारीफ की है।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरें वायरल, 30 से ज्यादा एक्स यूजर्स पर लीगल एक्शन

दक्षिण भारत की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने तो सोना बाथ लेते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करने के बाद डिलीट कर ली, लेकिन इसके बाद वायरल हुई एक्ट्रेस की फेक तस्वीरों को देखते हुए उनकी टीम ने 30 से ज्यादा एक्स यूजर्स पर लीगल एक्शन लिया है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु फिल्हाल ब्रेक पर हैं, जल्द ही वह प्राइम वीडियो पर आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में दिखेंगी।

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन की Housefull 5 में वापसी

अभिनेता अक्षय कुमार की मशहूर कॉमेडी हाउसफुल सीरीज की पांचवे फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है। ताजा एंट्री अभिषेक बच्चन की हुई है, जिसे पिछली फिल्म में मेकर्स ने रिजक्ट कर दिया था। Sajid Nadiadwala ने इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन अहम किरदार में नजर आएंगे, वहीं इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

मनोज तिवारी की बेटी के भाजपा ज्वाइन करने पर अभिनेता ने कसा तंज

भाजपा नेता और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की पहली पत्नी की बेटी रीति तिवारी के भाजपा में शामिल होने पर अभिनेता ने तंज कसा है। अभिनेता केआरके ने कहा कि रीति केवल 22 साल की है। उसे बेस्ट अफ लक। ये परिवार वाद बिलकुल नहीं है! वो तो सिर्फ़ कांग्रेस में होता है!

विज्ञापन

इससे पहले केआरके ने IPL 2024 के विनर पर भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि-कौन जीतेगा कप? बॉलीवुड अभिनेता केआरके ने बताया कि धोनी अब सरेंडर कर चुके हैं, लिहाजा सीएसके इस बार ट्राफी नहीं जीत पाएगा। उनके मुताबिक, इस बार कप जीतने के लिए शाहरुख की टीम केकेआर और राजस्थान रॉयल्स यानि आरआर प्रबल दावेदार हैं। विजेता इन दोनों टीमों के बीच से ही होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola