हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैसे-पैसे को मोहताज हुईं मशहूर सिंगर की पत्नी, Amitabh Bachchan से मांगी मदद, Tiger Shroff को कहा असली हीरो

Vijayta Pandit: दिवंगत सिंगर आदेश श्रीवास्तव की पत्नी ने बॉलीवुड के दोगले चेहरे को एक्सपोज कर दिया है। सिंगर के निधन के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से मदद मांगी है और अमिताभ बच्चन को बीती बातें याद दिलाई हैं।

विज्ञापन
Vijayta Pandit

Vijayta Pandit: मशहूर दिवंगत सिंगर आदेश श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। एक वक्त पर पूरा देश उनकी आवाज पर झूम उठता था। उनका हर रोमांटिक गाना सुपरहिट होता था। लेकिन कैंसर से वो जिंदगी की जंग हार गए और अब उनकी फैमिली पैसे-पैसे को मोहताज हो गई है। ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि आदेश श्रीवास्तव (Aadesh Shrivastava) थे। अब उनकी पत्नी विजयता पंडित (Vijayta Pandit) ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘लहरें’ को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी हालत और बॉलीवुड के उनके तरफ रवैये पर खुलकर बात की है।

सिंगर के निधन के बाद बॉलीवुड ने परिवार से फेरा मुंह

बता दें, विजयता पंडित ने खुलासा किया है कि पति के निधन के बाद उनके पास कमाने वाला कोई नहीं है। उनका परिवार बड़ी मुश्किल से पल रहा है। उन्होंने तो ये भी कहा कि हो सकता कि उन्हें अब म्यूजिक स्टूडियो भी बेचना पड़ जाए। इसके अलावा विजयता पंडित ने बताया है कि पति की मौत के बाद बॉलीवुड से एक भी शख्स ने उनके घर पर झांक कर भी नहीं देखा। पहले सभी लोग उनके घर आते थे, बर्थडे पार्टी में शामिल होते थे, लेकिन अब आना तो दूर किसी ने एक फोन तक नहीं किया। इस दौरान उन्होंने शाहरुख को वो वादा भी याद दिलाया जो आदेश श्रीवास्तव ने अपनी मौत से एक दिन पहले उनसे लिया था।

टाइगर श्रॉफ बने दिवंगत सिंगर के बेटे का सहारा

सिंगर की पत्नी ने रिवील किया है कि बॉलीवुड में सिर्फ एक ही शख्स है जो उनके साथ है और वो बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं। विजयता ने बताया कि अब उनका बेटा किसी छोटे से प्रोजेक्ट में काम कर रहा है तो टाइगर उसे मोटीवेट करते हैं। टाइगर उनके बेटे को हिम्मत देते हैं। टाइगर उन्हें कहते हैं, ‘भाई आदेश जी ने बनाया है तुम इसे बेच नहीं सकते, तुम्हें इसे मेन्टेन करना होगा। ‘ टाइगर ने सिंगर के बेटे के साथ कई गाने भी किए हैं। यहां देखिए पूरा इंटरव्यू।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले में पहुंचा ये टीवी एक्टर तो विनिंग अमाउंट से 900% ज्यादा कमाएगा?

अमिताभ बच्चन से लगाई मदद की गुहार

अमिताभ बच्चन को लेकर भी आदेश श्रीवास्तव की पत्नी ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि आदेश को अमिताभ के साथ काम करते हुए दिन से रात हो जाती थी। उन्होंने कहा जब उनके बेटे का कोई फंक्शन होता है तो अमित जी आते हैं, उसे आशीर्वाद देते हैं, लेकिन अब उनका आना-जाना बंद हो गया है। पहले उनके स्टूडियो में अमिताभ आते थे, लेकिन आदेश के जाने के बाद उन्होंने उनके स्टूडियो में आना बंद कर दिया और अपने घर पर स्टूडियो बना लिया। विजयता पंडित ने ये भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमित जी उनके बेटे के लिए कुछ करें क्योंकि आदेश ने उन्हें एक कमबैक दिया है। वो जो गाना था सोना-सोना दिल मेरा सोना उसी से उन्हें कमबैक मिला। आदेश ने अमित जी के लिए बहुत किया है और वो भी उन्हें अपने छोटे भाई की तरह ही प्यार करते थे। तो अब जब आदेश नहीं हैं तो अमित जी को उनके परिवार के लिए कुछ करना चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola