टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस लता सभरवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लता ने अपने पति संजीव सेठ से हाल ही में तलाक लिया है। इसकी जानकारी लता ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। लता और संजीव के अलग होने से फैंस भी मायूस हैं। इस बीच अब लता ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि लता ने इस पोस्ट में क्या कहा?
लता सभरवाल ने शेयर किया पोस्ट
लता सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लता ने लिखा कि एक सुंदर चेहरा पाना आसान है लेकिन एक सुंदर दिल पाना नहीं। पोस्ट को शेयर करते हुए लता ने इसका कैप्शन भी लिखा है। लता ने लिखा कि दिल ही मायने रखता है। वहीं, अब लता के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
लता सभरवाल ने शेयर किया पोस्ट। image credit- instagram
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने लता के इस पोस्ट पर लिखा कि सही कहा। दूसरे यूजर ने कहा कि आपकी बात सही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सही कहा मैम। एक और यूजर ने कहा कि संजीव ने लता का दिल तोड़ा है। एक और यूजर ने लिखा कि वैरी नाइस। एक और यूजर ने कहा कि आपने सही कहा मैम और इसलिए ही मैं आपको अपनी आइडियल मानती हूं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने लता के इस पोस्ट पर किए हैं।
पति से हो चुकी हैं अलग
गौरतलब है कि 21 जून 2025 को लता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में लता ने कहा था कि मैं लता सभरवाल पति संजीव से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए उनका थैंक्स। उनकी आगे की लाइफ के लिए उन्हें बेस्ट विशेज। सभी से रिक्वेस्ट है कि प्राइवेसी का सम्मान करें और इसके बारे में कुछ ना पूछें।
2009 में की थी शादी
संजीव और लता की बात करें तो साल 2009 में दोनों ने शादी की थी। 2013 में दोनों का एक बेटा हुआ। हालांकि, अब साल 2025 में दोनों अलग हो गए हैं। लंबे टाइम से दोनों को लेकर सुनने में आ रहा था कि दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच अब लता और संजीव ऑफिशियली अलग हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने Sardaar Ji 3 को लेकर हुए बवाल पर तोड़ी चुप्पी, क्या बोले सिंगर?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines