हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hina Khan के ऑनस्क्रीन पेरेंट्स की टूटी शादी, 15 साल बाद अलग हो रहे लता-संजीव सेठ

एक्ट्रेस लता सभरवाल और एक्टर संजीव सेठ अब साथ नहीं हैं और दोनों ने शादी के 15 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। लता ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
लता सभरवाल और एक्टर संजीव सेठ हुए अलग। image credit- instagram

टीवी का पॉपुलर कपल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस लता सभरवाल और एक्टर संजीव सेठ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। लता और संजीव ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। जैसे ही खबर सामने आई तो फैंस भी मायूस हो गए। दोनों की जोड़ी ना सिर्फ पर्सनल लाइफ बल्कि टीवी पर भी खूब प्यार मिलता था। हालांकि, अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

लता सभरवाल ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, लता सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लता ने पति से अलग होने की जानकारी दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए लता ने लिखा है कि मैं लता सभरवाल अपने पति संजीव सेठ से अलग हो चुकी हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार जताती हूं। मैं उनके आने वाली लाइफ के लिए बेस्ट विशेज देती हूं। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरी फैमिली की शांति का सम्मान करें।

कमेंट्स किए ऑफ

लता ने आगे लिखा कि इसके बारे में ना पूछें और ना ही सवाल करें। धन्यवाद। पोस्ट को शेयर करते हुए लता ने इसके कमेंट्स भी ऑफ किए हैं। हालांकि, फैंस को ये खबर मायूस कर गई। कपल के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं बल्कि लता ने अपने पोस्ट में ये भी साफ नहीं किया है कि वो संजीव से तलाक ले चुकी हैं या नहीं क्योंकि उन्होंने सिर्फ अलग होने की बात कही है।

दोनों को लेकर हो रही थी बातें

अब ये कहना मुश्किल है कि दोनों का तलाक हो चुका है या नहीं? बता दें कि कुछ टाइम से सुनने में आ रहा था कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, इसको लेकर पहले कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन अब लता ने एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए इस खबर को कंफर्म कर दिया है। बता दें कि लता और संजीव ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा (हिना खान) के पेरेंट्स का रोल अदा किया था।

यह भी पढ़ें- ‘मेरे लोग कहां हैं…’, भीड़ में फंसी Nushrratt Bharuccha, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें