PM Modi Tributes To Lata Mangeshkar: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज जयंती है. इस खास मौके पर सिंगर के फैंस उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि लता मंगेशकर का योगदान सदा के लिए याद रखा जाएगा. अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लिए पोस्ट शेयर किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के लिए पोस्ट शेयर कर उन्हें नमर किया है. चलिए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में क्या लिखा.
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में पीएम ने लिखा, ‘अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया. भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा.’ पीएम मोदी के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लता मंगेशकर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री को राखी भेजती थीं लता मंगेशकर
बता दें लता मंगेशकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता काफी अटूट रहा है. लता मंगेशकर पीएम मोदी को अपना भाई मानती थीं और हर साल रक्षाबंधन पर उन्हें राखी भी भेजा करती थीं. वहीं लता मंगेशकर हमेशा पीएम मोदी को ‘नरेंद्र भाई’ ही कहकर बुलाती थीं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर की भाई-बहन वाली बॉन्डिंग को उनके फैंस भी काफी पसंद करते थे. अब लता मंगेशकर के लिए किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पोस्ट को शेयर भी कर रहे हैं.
13 की उम्र में शुरू किया सिंगिंग करियर
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था. वहीं सिंगर का निधन 6 फरवरी साल 2022 में हुआ था. सिंगर के निधन पर पूरे देश ने शोक जताया था. फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर का बड़ा योगदान रहा है. लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं, तब उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था. अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. देश के साथ-साथ विदेशों में भी उनके फैंस हैं. लता मंगेशकर अपने टैलेंट के दम पर आज लीजेंड के रूप में जानी जाती हैं.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines