Lara Dutta: अभिनेत्री लारा दत्ता (Lara Dutta) भले अब बॉलीवुड की फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनका जादू अभी भी कायम है। वह अपने डेब्यू के दिनों की तरह 44 साल की उम्र में अभी भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं।
बता दें कि लारा ने करीब 20 साल पहले अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी। बेहद कम लोग जानते हैं कि लारा ने जिस तेजी से अपने मुकाम को हासिल किया था, उतनी ही तेजी के साथ वह धराशाई भी हो गई थीं। इसकी वजह उनकी लव लाइफ और अफेयर रहा। चलिए जानते हैं इस बारे में कुछ खास…
ये भी पढ़ेंः KKBKKJ Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने टेके घुटने, 15वें दिन की बस इतनी कमाई
‘अंदाज’ से की करियर की शुरुआत
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंदाज’ (Andaaz) से अपनी बॉलीवुड जर्नी की शुरुआत करने वाली पूर्व विश्व सुंदरी रह चुकीं लारा दत्ता (Lara Dutta) एक्टिंग की दुनिया से लंबे वक्त से दूर हैं। बता दें कि लारा ने पहली बार अपने डेब्यू फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में लारा की खूबसूरती की सबने तारीफ की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
अफेयर्स को लेकर चर्चाओं में रही लारा
मालूम हो कि लारा ने जितनी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों बटोरी, उससे ज्यादा वे अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं। ये बात जानकर शायद आपको हैरानी होगी कि लारा लगभग 9 साल के लिव इन रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त खबरों में रहीं। इसी अफेयर के चलते लारा के करियर पर काफी असर भी पड़ा था। यूं तो लारा ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति (Mahesh Bhupathi) से शादी की। इनकी शादी 16 फरवरी 2011 को हुई थी। दोनों साल 2012 में बेटी सायरा भूपति का स्वागत किया था।
पहले से शादीशुदा थे महेश
बता दें कि लारा से शादी करने से पहले महेश शादीशुदा थे और उनकी पहली वाइफ मॉडल श्वेता जयशंकर थीं। हालांकि शादी के सात साल बाद दोनों अलग हो गए। श्वेता से अलग होने के बाद ही महेश ने लारा संग दूसरी शादी रचाई थी। वहीं, लारा का भी नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश से शादी रचाने से पहले लारा केली दोरजी (Kelly Dorji) के प्यार में पागल थीं।
केली ने 9 साल तक लारा को किया डेट
बता दें कि केली एक भूटानी मुंबई बेस्ड मॉडल हैं, जिन्होंने लारा को 9 साल तक डेट किया था। दोनों के रिश्ते के इतने चर्चे थे कि लोगों को लगने वाला था ये दोनों जल्द ही शादी की घोषणा करेंगे। हालांकि शादी की दूर की बात, दोनों के अलग होने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। कहा जाता है कि केली से लारा का रिश्ता एक्टर डिनो मोरिया की वजह से टूटा था। केली को लारा और डिनो को लेकर काफी शक था।
इन फिल्मों में लारा ने किया काम
बता दें कि लारा ने फिल्म अंदाज के बाद ‘मस्ती’, ‘काल’, ‘नो एंट्री’, ‘भागम भाग’, ‘पार्टनर’, ‘हाउसफुल’, ‘डॉन 2’ ‘झूम बराबर झूम’, ‘बिल्लू’, ‘चलो दिल्ली’ और ‘डेविड’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि शादी के बाद उन्होंने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म बेलबाटम में फिर से कमबैक किया। फिल्म बेलबाटम में लारा दत्ता के लुक की जमकर तारीफ हुई थी।
ये भी पढ़ेंः Adipurush Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
आज भी करोड़ों कमाती हैं लारा
भले ही आज लारा फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी नेट वर्थ काफी अच्छी है। वह आज भी करोड़ों कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लारा की नेट वर्थ 8 मिलियन है और वह एक फिल्म के लिए 1-2 करोड़ लेती हैं। फिल्मों के अलावा लारा विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी कमाई कर लेती हैं। लारा अपनी जिंदगी में खुश है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines