बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad पर बनने जा रही बायोपिक, यहां जानें प्रोडक्शन हाउस से लेकर फिल्म के नाम तक की पूरी डिटेल

Lalu Prasad Biopic: भारत के राजनीतिक करियर और खासतौर से बिहार की राजनीति में अच्छे अच्छों को धूल चटा चुके लालू प्रसाद यादव पर अब बायोपिक बनने जा रही है। जिसमें उनके जीवन पर खुलकर बात की जाएगी।

Lalu Prasad yadav

Lalu Prasad Biopic: बिहार के राजनीतिक पटल पर लालू प्रसाद यादव एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने जीवन में अमिट छाप छोड़ी है। बेबाक ठेठ अंदाज से लेकर सियासी बातचीत तक लालू प्रसाद यादव का नाम देश से लेकर विदेश तक छाया हुआ है। अब लालू यादव के फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत के राजनीतिक करियर और खासतौर से बिहार की राजनीति में अच्छे अच्छों को धूल चटा चुके लालू प्रसाद यादव पर अब बायोपिक बनने जा रही है। जिसमें उनके जीवन पर खुलकर बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश झा बनाएंगे फिल्म !

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि इसपर पिछले पांच-छह महीनों से काम चल रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म वास्तव में बन रही है और पिछले पांच-छह महीनों से काम चल रहा है।’ वहीं एक करीबी सूत्र के अनुसार, फिल्म के राइट्स यादव फैमिली से लिए गए हैं जिसे प्रकाश झा का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करने वाला है। खबरें तो ये भी हैं कि तेजस्वी प्रसाद फिल्म में पैसा लगा रहे हैं और उन्होंने इसके लिए पैसा दे भी दिया है। वहीं जब प्रकाश झा से इस बारे में पूछा गया तो वह जोर जोर से हंसने लगे।

विज्ञापन

क्या हो सकता है फिल्म का नाम

वहीं फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो कहा जा रहा है कि कास्टिंग हिंदी सिनेमा से ही होगी। वहीं अब तक जो भी जानकारी मिली है ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। वहीं खबरें तो ये भी हैं कि जो बायोपिक बनेगी उसका नाम लालटेन रखा जाएगा, ऐसा इसलिए क्योंकि ये उनके राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ