Lal Salaam: 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘लाल सलाम’ (Lal Salaam) रिलीज हो गई। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ही दर्शकों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया। ‘लाल सलाम’ में अगर किसी सुपरस्टार ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी तो वो हैं सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) जिन्होंने 73 साल की उम्र में फिल्म में सिर्फ 40 मिनट का कैमियो किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस छोटे से कैमियो के लिए ‘थलाइवा’ एक्टर ने 40 करोड़ की मोटी फीस वसूली है।
दर्शकों ने की फिल्म की जमकर तारीफ
सुपरस्टार ने ‘जेलर’ की सुपर सक्सेज के बाद अपने फैंस को ‘लाल सलाम’ के जरिए सरप्राइज दिया है। फिल्म वैलेंटाइन वीक पर आज 9 फरवरी को रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने हाथों हाथ लिया है। सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ नजर आई।
https://twitter.com/BoxOfficeSeven/status/1755896543364911597
‘लाल सलाम’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने इसे काफी सराहा और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की। जाहिर है कि सुपरस्टार रजनीकांत का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। इस बीच दिलचस्प बात ये है कि रजनीकांत फिल्म के साथ ही अपनी फीस को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Vidyut Jammwal की Crakk का ट्रेलर आउट, OTT पर Dunki की रिलीज डेट कंफर्म
40 मिनट का कैमियो और 40 करोड़
ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म ‘लाल सलाम’ में 40 मिनट का कैमियो किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज किए हैं। दरअसल, सुपरस्टार का फिल्म में एक एक्सटेंडेड कैमियो है, जिसके लिए उन्होंने मोटी रकम वसूली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 40 मिनट के कैमियो के लिए रजनीकांत ने 40 करोड़ रुपये की फीस ली है।
एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी रकम
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर रहे हैं। 73 साल की उम्र में भी फैंस उनकी फिल्मों को देखने के लिए बेताब रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार अपनी एक फिल्म के लिए आमतौर पर 100-150 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रजनीकांत ने अपनी पिछली फिल्म ‘जेलर’ की सफलता के बाद अपनी फीस में बढ़ोत्तरी की है। अब सुपरस्टार निर्देशक लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म के लिए 250 करोड़ रुपए चार्ज करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
50 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
54 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
56 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines