किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ पिछले साल मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने सिनेमाघरों में भले ही कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी थी। इन दिनों ‘लापता लेडीज’ कहानी चोरी के आरोपों को लेकर विवाद में घिर गई है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी साल 2019 की अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ से चोरी की गई है। इन आरोपों पर अब ‘लापता लेडीज’ के राइटर बिप्लब गोस्वामी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
राइटर बिप्लब गोस्वामी ने दी सफाई
फिल्म ‘लापता लेडीज’ के राइटर बिप्लब गोस्वामी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की। उन्होंने फिल्म पर लगे चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए लिखा, ‘हमारी कहानी, किरदार और डायलॉग सौ प्रतिशत मौलिक हैं। फिल्म पर लगा साहित्यिक चोरी का कोई भी आरोप सच नहीं है। ये आरोप न सिर्फ एक राइटर के रूप में मेरी कोशिशों को कमजोर करता है, बल्कि फिल्म निर्माण की पूरी टीम की कोशिश को भी कमजोर करता है।’
फिल्म का पूरा सारांश कराया था रजिस्टर
बिप्लब गोस्वामी ने आगे लिखा, ‘मैंने पिछले साल 3 जुलाई, 2024 को स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के साथ ‘टू ब्राइड्स’ टाइटल के साथ पूरी कहानी को रेखांकित किया था और फिल्म का पूरा सारांश रजिस्टर कराया था। इस रजिस्टर्ड सिनोप्सिस में भी एक सीन है, जो स्पष्ट तौर पर दूल्हे को गलत दुल्हन घर लाने और घूंघट के चलते अपनी गलती का एहसास होने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैरान और अचंभित होने का वर्णन करता है। यहीं से फिल्म की कहानी शुरू होती है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने फिल्म के उस सीन पर स्पष्ट रूप से लिखा था जिसमें परेशान दूल्हा पुलिस स्टेशन में जाता है और पुलिस से अपनी खो चुकी पत्नी को ढूंढने के लिए उन्हें एकमात्र फोटो देता है। उस फोटो में दुल्हन के चेहरे पर घूंघट होता है। इसके परिणामस्वरूप एक हास्यपूर्ण पल बन गया।’ बिप्लब गोस्वामी ने बताया कि इस कहानी ने साल 2018 में सिनेस्तान स्टोरीटेलर्स कंपटीशन में उप विजेता पुरस्कार भी हासिल किया था।
यह भी पढ़ें: क्या बिग बॉस OTT 4 में नजर आएंगी धनश्री वर्मा? अपूर्वा मुखीजा को भी मिला ऑफर!
लापता लेडीज पर क्या लगा आरोप?
बता दें कि किरण राव की डायरेक्ट फिल्म ‘लापता लेडीज’ पर साल 2019 की एक अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। 19 मिनट वाली इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया जाता है है कि एक अरबी आदमी की नई बेगम दूसरी महिला से बदल जाती है। दोनों महिलाओं ने बुर्का पहन रखा होता है। ये सटायर कॉमेडी फिल्म थी जिसकी तरफ से आरोप लगाया गया है कि ‘लापता लेडीज’ की कहानी इससे काफी मिलती जुलती है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
27 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines