हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Laapataa Ladies की 'फूल कुमारी' ने रिवील किए सीक्रेट, एक्ट्रेस के एग्जाम छूटे, मां-बाप की नौकरी भी...

Laapataa Ladies Nitanshi Goel: ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नीतांशी गोयल के पेरेंट्स को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने अपनी सरकारी नौकरी और बिजनेस को छोड़ दिया। उनके इस बड़े कदम के पीछे उनकी बेटी है। चलिए जानते हैं आखिर उन्हें अपना काम क्यों छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
Laapataa Ladies Nitanshi Goel

Laapataa Ladies Nitanshi Goel: ‘लापता लेडीज‘ (Laapataa Ladies) की फूल कुमारी अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं। फूल कुमारी उर्फ एक्ट्रेस नीतांशी गोयल (Nitanshi Goel) को पूरे हिंदुस्तान से प्यार मिल रहा है। लेकिन उनके बारे में कई ऐसी बातें हैं जो अभी तक फैंस नहीं जानते होंगे। नीतांशी गोयल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने परिवार को लेकर भी ढेर सारी बातें की हैं और रिवील किया है कि एक फिल्म के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है।

फिल्म के चक्कर में छूटे एग्जाम

बता दें, नीतांशी गोयल ने ये भी रिवील किया है कि जब ये फिल्म रिलीज हो रही थी, उस दौरान एक्ट्रेस अपने 11वीं के एग्जाम दे रही थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ये एग्जाम दे नहीं पाईं क्योंकि उस वक्त वो अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी थीं। ऐसे में उन्हें कमिंटमेंट के चलते एग्जाम छोड़ फिल्म का प्रमोशन करना पड़ा। वहीं, बाद में उन्होंने अपने एग्जाम भी दिए और उस दौरान उन्हें अहसास हुआ कि वो कितनी पॉपुलर हो चुकी हैं। दरअसल, टीचर्स भी एग्जाम लिखते हुए उनके तारीफ कर रहे थे।

मां-बाप को छोड़नी पड़ी नौकरी

ऐसे में एग्जामिनर को उन टीचर्स से कहना पड़ा कि अभी इसे लिखने दीजिए बाद में सबको उनसे बात करने और फोटोज क्लिक करवाने का मौका मिलेगा। सभी लोग नीतांशी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, जब एक्ट्रेस से उनकी लव लाइफ और क्रश को लेकर सवाल किया तो उन्होंने प्यार की तुलना अपने पेरेंट्स से कर दी। इसके साथ ही उन्होंने रिवील किया कि उनके पेरेंट्स ने अपनी नौकरियां सिर्फ अपनी बेटी के लिए छोड़ दी। दरअसल, नीतांशी के पापा का नोएडा में एक बिजनेस था।

यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्टर का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद तलाक की आ गई नौबत

एक्ट्रेस के लव लेटर्स से मां परेशान

वहीं, एक्ट्रेस की मां एक सरकारी नौकरी करती थीं। लेकिन जैसे ही नीतांशी ने कहा कि वो एक्टिंग करना चाहती हैं और टीवी शोज या फिल्मों में काम करना चाहती हैं, तो इन दोनों ने अपना-अपना काम छोड़ मुंबई शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। बेटी की खुशी के लिए ने पिता जहां अब बिजनेस छोड़ मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। वहीं, उनकी मां अब पूरा ध्यान बेटी पर लगा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने करियर पर फोकस्ड हैं और काम के साथ 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को मिल रहे प्यार और खासकर लव लेटर्स से उनकी मां नाराज हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें