Laapataa Ladies Delete Part: किरण राव की डायरेक्टेड फिल्म ‘लापता लेडीज‘ को OTT पर रिलीज हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर अब भी बोल रहा है। आलम ये रहा कि फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है। अब इस फिल्म का डिलीटेड पार्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस डिलीट पार्ट को नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसे एक दिन में 91 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
फकीरी बाबा के पास पहुंचा दीपक
‘लापता लेडीज’ के डिलीट सीन में आप देख सकते हैं कि दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) की पत्नी फूल कुमारी जो ट्रेन में खो चुकी है, उसे ढूंढने के लिए परेशान रहता है। तभी उसके दोस्त उसे लेकर फकीरी बाबा के पास पहुंचते हैं। ये फकीरी बाबा वो है, जो मनचाहा प्यार दिलाने, वशीकरण करने, शैतान से छुटकारा दिलाने, गृह क्लेश जैसे मामलों का समाधान करने में एक्सपर्ट है।
यह भी पढ़ें: थप्पड़ मारने पर क्या सजा मिलती है? कंगना रनौत थप्पड़ कांड की आरोपी CISF जवान का क्या होगा
इन समाधान में एक्सपर्ट है बाबा
डिलीट फुटेज में आप देख सकते हैं कि दीपक का दोस्त फकीरी बाबा से कहता है कि ‘ये मेरा दोस्त दीपक है। 4 दिन पहले इसका विवाह हुआ था और…’ तभी बाबा उसकी बात को बीच में रोककर एक पुड़िया देता है और कहता है, ‘ये पुड़िया शीघ्रपतन का रामबाण इलाज है।’ इस पर दीपक कहता है कि ‘बाबा हमारा बीवी खो गया है।’ तब फकीरी बाबा एक कागज देकर कहता है, ‘उगते सूरज को जल चढ़ाना। एक टुकड़ा हवा में उड़ाना। जिस दिशा में उड़े, उसी दिशा में वीबी मिलेगी। जब बीवी मिल जाए तब ये पुड़िया खाना।’
वीडियो पर यूजर्स भी कर रहे रिएक्ट
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग भी अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मस्त वीडियो है भाई।’ दूसरे ने लिखा, ‘बाबा का सीन होता तो फिल्म 100 करोड़ चटका लेती, शायद !!!’ इस तरह से यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि ‘लापता लेडीज’ की पूरी कहानी बीवी की अदला-बदली पर बेस्ड है। फिल्म को सिनेमाघर से ज्यादा लोगों ने OTT पर प्यार दिया है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines