Laal Singh Chaddha BO Collection: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले से ही इसके बॉयकॉट की मांग की जा रही थी, जिसका असर इसकी रिलीज पर भी देखने को मिला। फिल्म के पहले और दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म की कमाई (Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 3) में मामूली सुधार देखने को मिली है।
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने अपने पिछले दो दिन के मुकाबले तीसरे दिन अच्छी कमाई की है। बावजूद इसके भी ओवरऑल कलेक्शन निराशाजनक रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ रुपए का बिजनस किया। दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। मूवी ने महज 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन थोड़ी सुधार के साथ फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। मशहूर ट्रेड एनेलिसिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो, फिल्म ने दूसरे दिन से 20 पर्सेंट ज्यादा कमाई करते हुए 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
फिल्म के तीनों दिन के कलेक्शन पर गौर फरमाएं तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने अबतक 27.96 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। बताते चलें कि आमिर खान की फिल्म हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। कुछ लोग इसे एक अच्छी फिल्म बता रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं।
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। लाल सिंह चड्ढा’ का बजट 180 करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है। साथ ही ये 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines