Kriti Sanon-Shahid Kapoor, Laal Peeli Akhiyaan out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में है।
वहीं, अब मेकर्स ने फैंस को बड़ी ट्रीट देते हुए फिल्म का गाना ‘लाल-पीली अखियां’ रिलीज कर दिया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग के रिलीज होते ही ये वायरल हो गया। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्टर कर रहे हैं।
शाहिद कपूर और कृति सेनन ने शेयर किया पोस्ट
टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया है। साथ ही शाहिद कपूर और कृति सेनन ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। दोनों सितारों ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि आज हिला दे सारी दुनिया क्योंकि #LaalPeeliAkhiyaan अब रिलीज हो गया है। इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या धमाकेदार डांस है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेहतरीन। इस तरह से अब यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, अगर इस गाने के व्यूज की बात करें तो खबर लिखे जाने तक इस गाने ने 178,575 व्यूज पा लिए हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ये सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
पहली बार साथ नजर आएंगे शाहिद-कृति
वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म से पहली बार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ऐसे में फैंस को इसके लिए ज्यादा एक्साइटमेंट है। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि ये फिल्म क्या कमाल कर सकती है?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
12 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
13 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
18 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines