मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की मच अवेटेड फिल्म एल 2 एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी। ये फिल्म 2019 में आई ब्लॉकबस्टर लूसिफर का सीक्वल है और दर्शकों में इसके लिए गजब का क्रेज देखने को मिला।
चार दिन में 59 करोड़ रुपये की कमाई
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 21 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया, जिससे ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मलयालम फिल्म बन गई। इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन की ही फिल्म ‘द गॉट लाइफ’ ने 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि 2019 में आई लूसिफर ने पहले दिन 6.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
एल 2 एम्पुरान ने अपनी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी रखते हुए दूसरे दिन लगभग 11 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 13.37 करोड़ रुपये हो गई। जबकि अब चौथे दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए कुल 59.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया। इससे साफ है कि मोहनलाल की ये फिल्म मलयालम सिनेमा के लिए एक नया इतिहास लिख रही है। वहीं सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की है।
एल 2 एम्पुरान में क्या है खास?
ये फिल्म राजनीति और पावर स्ट्रगल पर आधारित हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस सीक्वल को पहले से भी बड़ा और ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दमदार कहानी, बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसे एक पैन-इंडिया लेवल की ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
स्टार कास्ट और दमदार किरदार
फिल्म में सिर्फ मोहनलाल ही नहीं, बल्कि कई टॉप एक्टर भी अपने दमदार किरदारों से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर और सूरज वेंजारामूडु जैसे स्टार्स फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं, जो इसकी स्टोरीलाइन को और भी दिलचस्प बना रहे हैं।
क्या फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड?
फिल्म के चार दिनों के कलेक्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में एल 2 एम्पुरान 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। यानी मलयालम फिल्मों के लिए ये एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Sikandar पहले दिन इन फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, कलेक्शन के मामले में सलमान कितने पीछे रहे?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines