L2: Empuraan फिर बनी बॉक्स ऑफिस की 'सिकंदर', कलेक्शन में सलमान की फिल्म के छुड़ाए पसीने

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल 2 एम्पुरान ने जबरदस्त कमाई करते हुए चौथे दिन भी सफलता दर्ज की है। जी हां, फिल्म ने सलमान की फिल्म सिकंदर से पसीने छुड़ा दिए हैं।

L2: Empuraan

L2: Empuraan

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन की मच अवेटेड फिल्म एल 2 एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी। ये फिल्म 2019 में आई ब्लॉकबस्टर लूसिफर का सीक्वल है और दर्शकों में इसके लिए गजब का क्रेज देखने को मिला।

चार दिन में 59 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 21 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया, जिससे ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मलयालम फिल्म बन गई। इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन की ही फिल्म ‘द गॉट लाइफ’ ने 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि 2019 में आई लूसिफर ने पहले दिन 6.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

एल 2 एम्पुरान ने अपनी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी रखते हुए दूसरे दिन लगभग 11 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 13.37 करोड़ रुपये हो गई। जबकि अब चौथे दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए कुल 59.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया। इससे साफ है कि मोहनलाल की ये फिल्म मलयालम सिनेमा के लिए एक नया इतिहास लिख रही है। वहीं सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की है।

एल 2 एम्पुरान में क्या है खास?

ये फिल्म राजनीति और पावर स्ट्रगल पर आधारित हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस सीक्वल को पहले से भी बड़ा और ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दमदार कहानी, बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसे एक पैन-इंडिया लेवल की ब्लॉकबस्टर बना दिया है।

स्टार कास्ट और दमदार किरदार

फिल्म में सिर्फ मोहनलाल ही नहीं, बल्कि कई टॉप एक्टर भी अपने दमदार किरदारों से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर और सूरज वेंजारामूडु जैसे स्टार्स फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं, जो इसकी स्टोरीलाइन को और भी दिलचस्प बना रहे हैं।

क्या फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड?

फिल्म के चार दिनों के कलेक्शन को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में एल 2 एम्पुरान 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। यानी मलयालम फिल्मों के लिए ये एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ