Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का पाॅपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है। इसी के साथ वो सभी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं, जो आज से करीब 25 साल पहले दर्शकों के जेहन में बसी हुई थीं। स्मृति ईरानी को टीवी पर दोबारा देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। अब शो का पहला एपिसोड स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो गया है, तो हम आपको बताएंगे कि नए सीजन में क्या-क्या बदलाव देखने को मिले हैं और कितने पुराने और नए चेहरों की एंट्री हुई है।
दूसरे सीजन में क्या बदलाव?
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन नई कहानी के साथ दर्शकों के बीच में लौटा है लेकिन अच्छी बात ये है कि मेकर्स ने कहानी को पिछले पन्नों से जोड़कर दिखाया है। जब आप शो का पहला एपिसोड देखेंगे तो आपको दिमाग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुराने चेहरों ने उसी किरदार के साथ वापसी की है। वहीं बदलाव की बात करें तो कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहानी इस बार नई और पुरानी जनरेशन के टकराव पर बेस्ड होगी।
पुराने चेहरों की हुई वापसी
एकता कपूर ने दूसरे सीजन में पुराने चेहरों की वापसी दिखाई है। स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी के किरदार के साथ कमबैक किया है। मिहीर विरानी के किरदार में फिर से अमर उपाध्याय नजर आए हैं। गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी ने करण-नंदिनी के किरदार में वापसी की है। इसके अलावा हेमंत विरानी (शक्ति आनंद), केतकी दवे (दक्षा विरानी) और कमलिका गुहा ठाकुरता (गायत्री जमनादास विरानी) के किरदार भी लौटे हैं।
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi X Review: फर्स्ट एपिसोड देखने के बाद X पर आई कमेंट्स की बाढ़, देखें रिएक्शन
नए चेहरों में कौन शामिल?
शो में कुछ नए चेहरों की एंट्री भी दिखाई गई है। तुलसी और मिहीर की बेटी परी विरानी के किरदार में शगुन शर्मा दिखाई दी हैं, जबकि बेटे अंगद के किरदार में रोहित सुचांती दिखे हैं। अंगद के छोटे भाई ऋतिक का किरदार अमन गांधी निभा रहे हैं। इसके अलावा बरखा बिष्ट, तनिषा मेहता, प्राची सिंह और अंकित भाटिया की नए किरदार के साथ वापसी हुई है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
14 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines