Kylie Jenner Timothee Chalamet Kiss Video: मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई कलाकार सुर्खियों में बना रहता है। अब मशहूर मॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
काइली जेनर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। इस वीडियो से काइली जेनर और Timothee Chalamet के रिश्ते पर मुहर लग रही है।
यह भी पढ़ें- न्यूज24 के सवाल का जवाब दें और फ्री में पाएं Jawan देखने का मौका
काइली जेनर ने Timothee Chalamet संग रिश्ते पर लगाई मुहर
दरअसल, बीते लंबे टाइम से काइली जेनर और हॉलीवुड एक्टर Timothee Chalamet के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। वहीं, अब दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कपल खुल्लम खुल्ला एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहा है। वायरल हो रहे वीडिया में देखा जा सकता है कि काइली और Timothee एक-दूजे को किस कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लिप लॉक करता नजर आया कपल
बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो पॉपुलर सिंगर बेयोंसे के लॉस एंजिल्स में आयोजित एक कॉन्सर्ट का है, जिसमें काइली और Timothee दोनों शामिल हुए थे। साथ ही इस बड़े इवेंट में कई बड़े लोगों ने शिरकत की थी। वहीं, म्यूजिक कॉन्सर्ट के इस वीडियो में काइली और Timothee लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इससे कन्फर्म हो गया है कि दोनों रिलेशन में है।
पहली बार साथ में स्पॉट हुआ कपल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काइली और Timothee बीते कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों कभी भी एक साथ नहीं देखें गए, लेकिन दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। वहीं, अब पहली बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। बताते चलें कि पहली बार साल 2023 के अप्रैल में दोनों के रिलेशन की खबरें आई थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines