Kylie Jenner ने Timothee Chalamet संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, खुल्लम खुल्ला किया लिप लॉक

Kylie Jenner Timothee Chalamet Kiss Video: मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई कलाकार सुर्खियों में बना रहता है। अब मशहूर मॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।काइली जेनर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। इस वीडियो […]

---विज्ञापन---

Kylie Jenner Timothee Chalamet Kiss Video: मनोरंजन जगत से आए दिन कोई ना कोई कलाकार सुर्खियों में बना रहता है। अब मशहूर मॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

काइली जेनर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। इस वीडियो से काइली जेनर और Timothee Chalamet के रिश्ते पर मुहर लग रही है।

यह भी पढ़ें- न्यूज24 के सवाल का जवाब दें और फ्री में पाएं Jawan देखने का मौका

काइली जेनर ने Timothee Chalamet संग रिश्ते पर लगाई मुहर

दरअसल, बीते लंबे टाइम से काइली जेनर और हॉलीवुड एक्टर Timothee Chalamet के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। वहीं, अब दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कपल खुल्लम खुल्ला एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहा है। वायरल हो रहे वीडिया में देखा जा सकता है कि काइली और Timothee एक-दूजे को किस कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लिप लॉक करता नजर आया कपल

बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो पॉपुलर सिंगर बेयोंसे के लॉस एंजिल्स में आयोजित एक कॉन्सर्ट का है, जिसमें काइली और Timothee दोनों शामिल हुए थे। साथ ही इस बड़े इवेंट में कई बड़े लोगों ने शिरकत की थी। वहीं, म्यूजिक कॉन्सर्ट के इस वीडियो में काइली और Timothee लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इससे कन्फर्म हो गया है कि दोनों रिलेशन में है।

पहली बार साथ में स्पॉट हुआ कपल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काइली और Timothee बीते कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों कभी भी एक साथ नहीं देखें गए, लेकिन दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। वहीं, अब पहली बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। बताते चलें कि पहली बार साल 2023 के अप्रैल में दोनों के रिलेशन की खबरें आई थी।

First published on: Sep 06, 2023 03:50 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें