Kylie Jenner Pregnancy Rumor: हॉलीवुड रियलिटी शोज की पॉपुलर स्टार और बिजनेसवुमेन काइली जेनर पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ट्रैविस स्कॉट संग ब्रेकअप के बाद इन दिनों हॉलीवुड के टॉप एक्टर टिमोथी चामलेट को डेट कर रही हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अब प्रेग्नेंसी की इन अफवाहों पर विराम लग चुका है। कपल से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिलहाल काइली और टिमोथी पेरेंट्स नहीं बन रहे हैं। दोनों सिर्फ अभी डेटिंग जोन में हैं।
फिर मां बनने के मूड में नहीं एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 साल की काइली जेनर करोड़ों फैंस के दिलों में बसती हैं। हालांकि उनके दिल पर इन दिनों 28 साल के फेमस एक्टर टिमोथी चामलेट का कब्जा है। दोनों के पेरेंट्स बनने की अफवाह कई दिनों से गॉसिप गलियारों में फैली हुई थी। कहा जा रहा था कि काइली अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अब साफ हो गया है कि एक बार फिर से मां बनने का एक्ट्रेस का फिलहाल कोई इरादा अभी तो नहीं है।
यह भी पढ़ें: 3 शादियां फिर तलाक, 5 बच्चों की मां; अब बॉयफ्रेंड संग छठा बच्चा करने के लिए बेताब है ये मशहूर मॉडल
कहां से फैली प्रेग्नेंसी की अफवाह
बता दें कि काइली जेनर की प्रेग्नेंसी की अफवाह तब शुरू हुई जब कॉमेडियन डेनियल तोश की ओर से एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का दावा किया। हालांकि अब कपल से जुड़े सूत्र ने कहा है कि एक्ट्रेस टिमोथी चालमेट एक साथ बच्चे की उम्मीद नहीं कर रही हैं। सूत्र ने बताया कि दो बच्चों की मां काइली छह साल की बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर और बेटा ऐरे वेबस्टर के साथ खुश हैं। बता दें कि दोनों बच्चे पूर्व बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट से हैं।
कैलिफोर्निया में रह रहीं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि काइली जेनर फिलहाल अपने दोनों बच्चों के साथ कैलिफोर्निया में रह रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड टिमोथी चालमेट न्यूयॉर्क में हैं। एक्टर इन दिनों बायोपिक फिल्म ए कम्प्लीट अननोन की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से दूर हैं इसके बावजूद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुश हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines