Kylie Jenner Net Worth: अगर हाईएस्ट पेड स्टार्स की बात आती है, तो दिमाग में कई सारे सेलिब्रिटी के नाम आते हैं। इस लिस्ट में टॉम क्रूज से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, प्रभास और रजनीकांत जैसे कई नाम आते हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसी कई हसीनाएं हैं, जिन्हें हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में रखा गया है। आज हम आपको उस हसीना के बारे में बताएंगे जो सिर्फ 27 साल की हैं, और इतनी कम उम्र में वह दुनिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। यही नहीं इनकी खूबसूरती के आगे कई बॉलीवुड हसीनाएं फेल हैं। हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो पॉपुलर अमेरिकन सेलिब्रिटी काइली जेनर हैं।
2020 में 590 मिलियन की कमाई
फोर्ब्स के मुताबिक, काइली जेनर दुनिया की हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटी हैं और वह किसी भी पहचान की मोहताज तो बिल्कुल भी नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के अलावा उन्हें सक्सेसफुल बिजनेस वुमन के तौर पर भी जाना जाता है। रियलिटी टीवी स्टार और फैशन आंत्रप्नयनोयर काइली की कमाई अरबों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 में सिर्फ उन्होंने ही 590 मिलियन डॉलर (49.8 अरब रुपये) की कमाई की थी।
जाहिर है कि काइली जेनर फेमस सेलिब्रिटी होने के अलावा बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं। बतौर बिजनेस वुमन वह कॉस्मेटिक की मालकिन हैं और साल 2015 में उन्होंने अपने ब्रांड को लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2020 में उन्होंने 51% हिस्सेदारी सार्वजनिक रूप से बिजनेस करने वाली कॉटी, इंक को 600 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कौन? इंटरनेट पर प्राइवेट वीडियो लीक, अब दे रहीं सफाई
एक साल में सबसे ज्यादा कमाई
बता दें कि काइली जेनर सिर्फ 27 साल की हैं और अभी से वह बिजनेस की दुनिया में 44 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं। 590 मिलियन डॉलर कमाने वाली काइली एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी भी बन चुकी हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी, टायलर पेरी और जॉर्ज लुकास, रोजर फेडरर और ड्वेन जॉनसन जैसे स्टार्स भी शामिल हैं, जिन्होंने एक साल में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है।
बता दें कि काइली जेनर सिर्फ 27 साल की हैं और अभी से वह बिजनेस की दुनिया में 44 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं। 590 मिलियन डॉलर कमाने वाली काइली एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी भी बन चुकी हैं।
काइली जेनर की कुल संपत्ति
इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी, टायलर पेरी और जॉर्ज लुकास, रोजर फेडरर और ड्वेन जॉनसन जैसे स्टार्स भी शामिल हैं, जिन्होंने एक साल में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है। फोर्ब्स के मुताबिक, काइली जेनर की साल 2024 में कुल संपत्ति 700 मिलियन डॉलर बताई जाती है। वह इतनी कम उम्र में अरबों की कमाई करने वाली सेलिब्रिटी हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines