Katrina Kaif Vicky Kaushal Love Story: बी टाउन का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (KWK 7) आजकल लाइमलाइट में छाया हुआ है। करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो में हाल ही में बॉलीवुड डीवा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आईं। शो में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए। आइए जानते हैं पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलचस्प है विक्की-कटरीना की लव स्टोरी

बी टाउन के हॉट कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैंस को कपल गोल्स देते हैं। फैंस इनकी लव स्टोरी जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे। अब आखिरकार एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की। गौरतलब है कि बीते साल विक्की कटरीना ने शादी रचाई थी और तब से यह कपल लाइम लाइट में छाया हुआ है।

विज्ञापन

विक्की को नहीं जानती थीं कैटरीना

‘कॉफी विद करण’ (KWK 7) में करण जौहर संग कॉफी की चुस्की के साथ कटरीना ने ने अपनी दोस्ती, रिलेशनशिप और शादी तक की बातें शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि विक्की कभी उनके रडार पर नहीं थे। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। वह बस एक नाम था, जो मैंने सुना था। कभी मिली नहीं, लेकिन फिर जब मैं उनसे मिली तो उन्होंने मेरा दिल जीत लिया।’

विज्ञापन

इस पार्टी में हुई मुलाकात

अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी और विक्की की पहली मुलाकात जोया अख्तर की पार्टी में हुई थी।जोया की पार्टी में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कटरीना आगे बताती हैं कि ये सब सिर्फ मेरी किस्मत थी। इतने सारे संयोग थे कि एक समय यह सब इतना अवास्तविक लगा। डेटिंग के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया।

विज्ञापन

बीते साल रचाई शाही शादी

आपको बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल  (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding) ने साल 2021 में 9 दिसबंर में शादी रचाई थी। स्टार कपल ने राजस्थान में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। कपल ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी फंक्शनस की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्टार कपल का वर्कफ्रंट

स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां कटरीना कैफ, ‘टाइगर 3’ (Tiger 3), ‘जी ले जरा’, मेरी क्रिसमस’, जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी तो दूसरी तरफ विक्की कौशल ‘गोविंदा नाम मेरा में’, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म और ‘तख्त’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ