Kuwari Begum, Shikha Maitreya: आजकल लोग फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लोगों की हरकतें इस कथन को खुद ही साबित कर देती हैं। अब भई अगर बीते दिन सामने आई ‘कुंवारी बेगम’ की खबर की बात करें तो वो भी कुछ ऐसी ही है, जो इंसानियत को भी तार-तार कर रही है। हालांकि अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ‘कुंवारी बेगम’ उर्फ शिखा मैत्रेय ने ऐसा क्यों किया? आखिर शिखा मैत्रेय की ऐसी क्या मजबूरी थी, जो उन्होंने इस तरह की हरकत की? आइए आपको बताते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?
Shikha Maitreya ने क्यों अपलोड किया वीडियो?
दरअसल, ‘कुंवारी बेगम’ उर्फ शिखा मैत्रेय पुलिस कस्टडी में है। पूछताछ के दौरान शिखा ने खुद इस हरकत को करने की वजह का खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में शिखा ने कबूल किया है कि यूट्यूबर पर उसके फॉलोवर्स बहुत कम हैं और वो बढ़ नहीं रहे थे। इसलिए फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में उन्होंने नवजात बच्चों के साथ यौन शोषण वाला वीडियो अपलोड किया। उसे लगा कि ऐसा करने से उसके फॉलोवर्स बढ़ जाएंगे, लेकिन शिखा का ये कदम उन्हीं पर भारी पड़ गया।
दीपिका नारायण ने की शिकायत
जी हां, जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, तो हलचल मच गई और सोशल एक्टिविस्ट दीपिका नारायण ने वीडियो को देखते ही इसकी शिकायत कर दी। दीपिका ने कौशांबी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और शिखा पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने भी मामले में तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए शिखा को अरेस्ट कर लिया। हालांकि अब गिरफ्तारी के बाद शिखा का कहना है कि वो फिर कभी ऐसा नहीं करेंगी और उन्हें माफ कर दिया जाए।
शिखा के घर से क्या-क्या मिला?
बता दें कि पुलिस ने शिखा को उसके घर से अरेस्ट किया है। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से कई चीजों को भी कब्जे में लिया है, जिसमें दो काले चश्मे (जिन्हें पहनकर वो वीडियो बनाती थी), 1 माउस, 1 मॉनिटर, 1 सीपीयू, एक फाइबर शीट और शिखा का फोन पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी है कि इन सभी चीजों को पुलिस फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्यों अरेस्ट हुई शिखा मैत्रेय?
गौरतलब है कि बीते दिन 13 जून को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रहने वाली एक लड़की शिखा मैत्रेय को पुलिस ने अरेस्ट किया। शिखा की हरकत को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। दरअसल, शिखा ने अपने यूट्यूब चैनल ‘कुंवारी बेगम’ पर वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखकर लोग तमतमा गए। इस वीडियो में नवजात बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए उकसाने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं बल्कि दीपिका भारद्वाज नाम की महिला ने तो शिखा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani से शादी पर पहली बार खुलकर बोलीं Radhika Merchant, इंटरव्यू में कही दिल की बात
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines