Awaara Dogs Song: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें अर्जुन के साथ तब्बू (Tabu), राधिका मदान (Radhika Madan) मुख्य भूमिका में हैं।
इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज और कुमुद मिश्रा भी हैं। वहीं मेकर्स ने इस फिल्म की पहली सॉन्ग ‘आवारा डॉग्स’ (Awaara Dogs) आउट कर दी है।
गाने के बारे में
बता दें कि ‘आवारा डॉग्स’ गाने को विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। संगीत विशाल भारद्वाज का है। यह गाना भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के आधिकारिक YouTube चैनल पर स्ट्रीम हुआ है। अब तक इस गाने को 6.7 मीलियन लोग देख चुके हैं। साथ में इसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देखें सॉन्ग
‘आवारा डॉग्स’ में अर्जुन कपूर और तब्बू का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही गाने का डार्क बैकग्राउंड इसे और भी आकर्षक बना रहा है। इसका ट्रेलर हाल ही में आउट हुआ था। ट्रेलर को फैंस का भरपूर प्यार मिला है।
आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म है कुत्ते
आपको बता दें कि फिल्म ‘कुत्ते’ रियल होने के साथ-साथ रफ एंड टफ होने का दावा करती है। फिल्म में कोई हीरो बनने वाला है तो कोई विलेन का किरदार निभाने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है। ये फिल्म आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है।
कुत्ते का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह विशाल भारद्वाज, लव रंजन, रेखा भारद्वाज और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
9 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
14 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines