Samantha Ruth Prabhu Political Debut: साउथ की सबसे मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सामंथा और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की इस फिल्म को रिलीज हुए अभी बस 7 दिन हुए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए स्ट्रगल करती दिखाई दे रहनी है। इसी बीच अब सामंथा रुथ प्रभु से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब सामंथा रुथ प्रभु पॉलिटिक्स ज्वाइन कर सकती है।
क्या पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी सामंथा?
बता दें, सामंथा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहती हैं। कभी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर कोई विवाद सामने आता है तो कभी उनकी बीमारी उन्हें चर्चाओं में रखती है। वहीं, अब उनकी पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की रूमर्स खबरों का बाजार गर्म कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टिंग के बाद अब सामंथा पॉलिटिक्स में एंट्री लेने वाली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस शुरू से ही तेलंगाना के किसानों की स्ट्रांग सपोर्टर रही हैं। एक्ट्रेस हथकरघा बुनकरों के बनाए गए कपड़ों की स्पोक पर्सन के रूप में काम करने के बाद, उनकी कई एक्टिविटीज को तेलंगाना सरकार से जोड़कर देखा जाता है।
Image Credit : Google
इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल!
खबरें बताती हैं कि सामंथा कथित तौर पर Bharat Rashtra Samithi (BRS) नाम की एक पोलिटिकल पार्टी के कैंपेन एफर्ट्स में शामिल होने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। एक्ट्रेस के पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की खबरें पर अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकत। अब खुद सामंथा रुथ प्रभु इन खबरों पर कैसे रियेक्ट करती हैं ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। फैंस भी एक्ट्रेस के सवालों पर चुप्पी तोड़ने का इंतजार कर रहे हैं।
एक्टिंग से लिया लम्बा ब्रेक
वहीं, सामंथा फिलहाल मायोसाइटिस से राहत पाने के लिए अपनी हेल्थ पर फोकस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग से लिए लम्बे ब्रेक को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बात अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की करें तो सामंथा जल्द ही ‘सिटाडेल इंडिया’ में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। The Family Man में उनके रोल की वजह से एक्ट्रेस को साउथ के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पहचाना जाने लगा। साथ ही फिल्म (पुष्पा) Pushpa भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने में कामयाब साबित हुई।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines