Kushi Actor Vijay Deverakonda: इन दिनों सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘कुशी’ अपना जलवा दिखा रही है।
फैंस को विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। इस बीच अब विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है, जिसको लेकर अब अभिनेता जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
100 परिवारों को अपनी कमाई का पैसा देंगे विजय देवरकोंडा
दरअसल, फिल्म ‘कुशी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है और फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए अब एक्टर विजय ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में एक इवेंट में विजय देवरकोंडा ने कहा है कि- ‘कुशी’ फिल्म से अपनी कमाई का पैसा वो 100 परिवारों को देंगे। बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस इवेंट का वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी है ‘कुशी’
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता विजय देवरकोंडा अनाउंस करते हैं कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कुशी’ से 1 करोड़ अलग-अलग 100 परिवारों को देंगे। ये सुनते ही वहां मौजूद फैंस ने खुशी के माने चिल्लाना शुरु किया। बता दें कि फिल्म ‘कुशी’ शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी है। फिल्म दर्शको को बेहद पसंद आ रही है और फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
वर्ल्डवाइड 60 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
इसके साथ ही अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख रुपए का टोटल कारोबार किया। वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई 4 करोड़ के आसपास रही। इसके साथ ही विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘कुशी’ वर्ल्डवाइड 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, अब मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, देखने वाली बात होगी की फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
1 hr agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
2 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
3 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
4 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
5 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
20 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines