5 साल बाद हिट हुई फिल्म, ‘Kushi’ के मारे विजय देवराकोंडा गरीबों के लिए करेंगे ये काम

Kushi Actor Vijay Deverakonda: इन दिनों सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘कुशी’ अपना जलवा दिखा रही है।फैंस को विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। इस बीच अब विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है, जिसको लेकर […]

---विज्ञापन---

Kushi Actor Vijay Deverakonda: इन दिनों सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘कुशी’ अपना जलवा दिखा रही है।

फैंस को विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। इस बीच अब विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है, जिसको लेकर अब अभिनेता जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

100 परिवारों को अपनी कमाई का पैसा देंगे विजय देवरकोंडा

दरअसल, फिल्म ‘कुशी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है और फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए अब एक्टर विजय ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में एक इवेंट में विजय देवरकोंडा ने कहा है कि- ‘कुशी’ फिल्म से अपनी कमाई का पैसा वो 100 परिवारों को देंगे। बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस इवेंट का वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी है ‘कुशी’

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता विजय देवरकोंडा अनाउंस करते हैं कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कुशी’ से 1 करोड़ अलग-अलग 100 परिवारों को देंगे। ये सुनते ही वहां मौजूद फैंस ने खुशी के माने चिल्लाना शुरु किया। बता दें कि फिल्म ‘कुशी’ शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी है। फिल्म दर्शको को बेहद पसंद आ रही है और फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

वर्ल्डवाइड 60 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

इसके साथ ही अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख रुपए का टोटल कारोबार किया। वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई 4 करोड़ के आसपास रही। इसके साथ ही विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘कुशी’ वर्ल्डवाइड 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, अब मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, देखने वाली बात होगी की फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

First published on: Sep 05, 2023 02:05 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें