TV Actors Come Back On Screen: टीवी की दुनिया में डेली सोप के जरिए एक्टर्स दर्शकों को काफी एंटरटेन करते हैं। कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो पिछले काफी वक्त से टीवी शो से दूरी बनाए हुए हैं। उनके कमबैक का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए गुड न्यूज है क्योंकि टीवी पर आपके मनोरंजन के लिए कुछ नए शोज शुरू होने जा रहे हैं। इनके जरिए पॉपुलर एक्टर्स भी अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि उनकी वापसी के साथ ही TRP में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है और ‘अनुपमा’ को झटका मिल सकता है। आइए जानते हैं कमबैक करने वाले एक्टर्स के बारे में…
Pranali Rathod
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से रातों-रात पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं एक्ट्रेस प्रणाली राठौर कुछ वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार ‘दुर्गा’ में देखा गया था लेकिन ये शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। Bollywoodlife की रिपोर्ट के मुताबिक प्रणाली जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आ सकती हैं। इस शो में उनके साथ फिर से हर्षद चोपड़ा के होने की संभावना है।
Kushal Tandon
टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से पॉपुलर हुए कुशाल टंडन भी अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। उन्हें आखिरी बार शो ‘बरसातें’ में देखा गया था। अब खबर है कि कुशाल ‘कुमकुम भाग्य’ में लीप के बाद नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show Season 3: Netflix पर लौट रहे कपिल शर्मा, जल्द खत्म होगा इंतजार
Pankhuri Awasthy
टीवी एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी मां बनने के बाद से ब्रेक पर चल रही हैं। हालांकि अब उन्होंने अपने कमबैक के लिए कमर कस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंखुरी टीवी शो ‘वसुधा’ में अपने कमबैक से दर्शकों को एंटरटेन करती हुई दिखाई देंगी।
Priyanshi Yadav
टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ से पॉपुलैरिटी बटोर चुकीं एक्ट्रेस प्रियांशी यादव भी अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। उन्हें कलर्स के पॉपुलर टीवी शो ‘डोरी’ के दूसरे सीजन में देखा जाएगा। इस शो में उनके साथ अमर उपाध्याय भी नजर आएंगे।
Mishkat Varma
टीवी के हैंडसम हंक मिश्कत वर्मा भी अपने नए शो के साथ छोटे पर्दे पर कमबैक कर चुके हैं। उनका नया शो ‘रामभवन’ कलर्स पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस शो में समीक्षा जैसवाल भी अहम किरदार में हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines