पहलगाम हमला अभी भी लोगों के जहन में चुभ रहा है। इस घटना ने पूरे देश को दहला दिया। घटना पर पूरा देश दुख जता रहा है। इस बीच ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा ने भी इस हमले पर दुख जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक कविता सुना रहे थे। हालांकि, इसके बाद उनको खूब ट्रोल किया गया। एल्विश यादव ने भी करणवीर पर इसके लिए तंज कसा था और अब कुषाल टंडन ने भी इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
कुशाल टंडन ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने करणवीर मेहरा की उसी पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें वो पहलगाम हमले पर दुख जता रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कुशाल ने लिखा कि अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवाओ और पाकिस्तान की टिकट कटवाओ। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
करणवीर ने सुनाई थी कविता
गौरतलब है कि करणवीर मेहरा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आब-ए-जमजम भी पानी है… पंडित भी पिए, मोला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? वीडियो में करणवीर ने और क्या कहा? इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं।
पहलगाम हमला
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 28 मासूम लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हुआ और तत्काल कई बड़े फैसले ले डाले। हिंदुस्तान के इन फैसलों से पाकिस्तान बौखला उठा और भारत को गीदड़भभकी देने लगा। हालांकि, ये मामला अभी भी चर्चा में है और अब देखना ये होगा कि आगे क्या होता है?
यह भी पढ़ें- Kesari 2 के सामने बॉक्स आफिस पर Ground Zero? जानें तीसरे दिन कितना कलेक्शन
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 hr agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
2 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
4 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
5 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
6 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
7 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
8 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines