Kushal Tandon Relationship: पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका नाम टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ जुड़ रहा है। जब से इन दोनों ने शो ‘बरसातें’ (Barsatein -Mausam Pyaar Ka) में साथ काम किया, फैंस ने इनके बीच की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को भी पकड़ लिया। लम्बे समय से इनकी डेटिंग रूमर्स फैल रही हैं। विदेश से भी इनकी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
शिवांगी जोशी संग रिश्ते पर कुशाल ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, ये दोनों अपने रिलेशनशिप को पब्लिक्ली एक्सेप्ट करने को ही तैयार नहीं हैं। लेकिन अब फैंस के लिए गुड न्यूज है। काफी समय तक इंतजार करवाने के बाद अब आखिरकार कुशाल टंडन ने अपना प्यार कबूल कर लिया है। एक्टर ने फाइनली शिवांगी संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग रिलेशनशिप पर बात की और इतना ही नहीं अपनी शादी के प्लान भी बता दिए। दरअसल, कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कपल ने सगाई कर ली है और जल्द ही इनकी शादी भी होने वाली है।
शादी को लेकर क्या है कुशाल और शिवांगी का प्लान?
अब कुशाल टंडन ने रिवील किया है कि उनके पेरेंट्स लखनऊ से मुंबई आ चुके हैं। अब वो अपनी फैमिली के साथ ही रह रहे हैं। एक्टर का कहना है कि अब वो वक्त आ गया है जब उन्हें अपना समय अपने पेरेंट्स को देना चाहिए, क्योंकि इस वक्त उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। कुशाल ने बताया है कि अब वो मुंबई में एक बड़ा घर लेंगे और अपने माता-पिता के साथ वहीं रहेंगे। इसके बाद उन्होंने शिवांगी को लेकर भी खुलकर बात है। एक्टर अपने रिलेशनशिप पर बोले, ‘मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन हां मैं प्यार में हूं। हम इसे बहुत स्लो ले रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: 2900 करोड़ की है Salman Khan की नेट वर्थ, इन बड़ी कंपनियों में लगा है भाईजान का पैसा
कुशाल की मां को नहीं हो रहा बेटे की शादी का इंतजार
कुशाल ने आगे रिवील करते हुए कहा, ‘मेरी मां मुझे डेसपरेटली शादी करते हुए देखना चाहती हैं। उनका बस चले तो वो मेरी शादी आज ही करवा दें। वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी। सबसे अच्छी बात ये है कि एक सही लड़की तलाश मेरे और मेरे पेरेंट्स के लिए अब खत्म चुकी है।’ यानी अब फैंस को कभी भी इनकी शादी की गुड न्यूज मिल सकती है। कुशाल ने ये कन्फर्म कर दिया है कि उनके साथ-साथ उनके पेरेंट्स को भी शिवांगी पसंद हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 mins agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
25 mins ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
10 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
14 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
16 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
17 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
19 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines