हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Arjun Kapoor संग डेटिंग की खबरों के बीच कुशा कपिला ने शेयर की डेट की तस्वीर, मूवी कर रहीं एन्जॉय

Kusha Kapila Shares Dating Picture: कुशा कपिला और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के एक दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में कुशा ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Kusha Kapila Shares Dating Picture

Kusha Kapila Shares Dating Picture: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को लेकर इन दिनों डेट करने की खबरें जोरों पर चल रही हैं। अफवाहों का बाजार गर्म कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद कुशा को डेट करने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच अब कुशा कपिला ने अपने सोशल मीडिया पर मूवी डेट की तस्वीर शेयर की है। आखिर क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में।

कुशा को डेट कर रहे अर्जुन कपूर

पिछले कुछ समय से कुशा और अर्जुन के बीच डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे इनकी निजी जिंदगी पर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर को एक खास हैशटैग दिया है, जो इस समय सुर्खियों में है। दरअसल कुशा कपिला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अर्जुन कपूर के लिए ‘कपूर’ नाम का हैशटैग चुना है। ये नाम उन्हें इंटरव्यू के दौरान सुझाया गया था और उन्होंने इसे मंजूर कर लिया। ये हैशटैग इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है।

कुशा ने शेयर की मूवी डेट की तस्वीर

दरअसल कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर की है जिसमें वो डिजनी हॉटस्टार पर अपनी सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ देख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कुशा ने लिखा है सोलो डेट। यानी कुशा फिलहाल अकेले ही अपनी सीरीज का मजा उठा रही हैं।

विज्ञापन

Kusha Kapila Shares Dating Picture

कुशा और अर्जुन की वीडियो वायरल

आपको बता दें कुशा और अर्जुन की एक पुरानी वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों को फराह खान के शो ‘बैक बेंचर्स’ में गेस्ट के रूप में देखा गया। शो के दौरान कुशा ने अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनके करियर में उनके सपोर्ट के लिए बेहद आभारी हैं और उनका धन्यवाद करती हैं। कुशा ने अर्जुन के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर एक हैशटैग ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी यूज किया।

विज्ञापन

कुशा और अर्जुन के बीच डेटिंग की अफवाहें उस समय उड़ी थीं जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। मलाइका के जन्मदिन पर भी अर्जुन नजर नहीं आए। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

कुशा और अर्जुन के डेटिंग के रूमर्स

कुशा कपिला और अर्जुन कपूर के डेटिंग रूमर्स की शुरुआत पिछले साल करण जौहर की पार्टी से हुई थी। उस पार्टी में दोनों को एक साथ देखा गया था, जिसके बाद मीडिया में ये बात फैल गई कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। कुशा के तलाक के बाद इन अफवाहों ने और भी जोर पकड़ा। हालांकि कुशा ने इन अफवाहों को अक्सर खारिज किया है, लेकिन अर्जुन कपूर ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मैं अभी भी शादीशुदा हूं’, Abhishek Bachchan ने पहली बार Aishwarya Rai संग तलाक पर किया रिएक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola