Kusha Kapila Weight Loss: एक्ट्रेस कुशा कपिला पिछले कुछ दिनों से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया था, तो कुशा अपने वजन के कारण पहचान में भी नहीं आ रही थीं। ऐसे में उन पर वजन घटाने को लेकर कई आरोप लगे थे। पूरी दुनिया कुशा कपिला के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा कर रही थी। अब कुशा कपिला ने यूट्यूब पर 21 मिनट लम्बा वीडियो बनाकर रिवील किया है कि उन्होंने वजन क्यों घटाया?
कुशा कपिला ने यूट्यूब पर किए पर्सनल खुलासे
अपने यूट्यूब चैनल पर कुशा कपिला ने कई पर्सनल खुलासे किए हैं। कुशा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे इमोशनल और फिजिकल चेंज के बारे में खुलकर बात की है। कुशा ने वेलिडेशन की तलाश में खुद को भूखा रखने से लेकर ट्यूबरक्लोसिस तक पर बात की है। कुशा ने कहा कि पिछले 1 महीने में उन्होंने अपने बारे में इतनी ट्रांसफॉर्मेशन रील देखी हैं कि उन्हें ऐसा लगा कि वो अपनी बॉडी में नहीं हैं। कुशा को लगा कि लगातार लोग उनकी बॉडी को लेकर इतनी बातें कर रहे हैं, तो इससे अच्छा होगा कि वो खुद ही इस पर बात कर लें।
कुशा ने घटाया था 20-22 किलो वजन
कुशा कपिला ने बताया कि ये उनकी जिंदगी में पहली बार नहीं है, जब उनका वजन कम हुआ हो। जब वो 10 साल की थी, तो लोगों ने अहसास दिलाना शुरू कर दिया था कि उनका वजन बढ़ा हुआ है। 10वीं क्लास में बोर्ड्स के दौरान भी उनका वजन बढ़ गया था और जैसे ही एग्जाम खत्म हुए, उनकी मम्मी ने उन्हें जिम में डाल दिया था। कुशा ने बताया कि पढ़ाई का इतना प्रेशर था कि वो कभी स्पोर्ट्स में आगे नहीं निकल पाईं। इसके बाद उन्होंने अपना 20-22 किलो वजन कम किया था और उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ गया था। 15 -16 साल की उम्र में उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि बॉडी इश्यूज उनके मन में कितने बैठे हुए हैं और कब तक साथ रहेंगे?
अन्हेल्थी तरीके से कुशा ने घटाया था वजन
इसके बाद कुशा कॉलेज गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी में होने के कारण खूब सारा जंक फूड खाया और उनका वजन फिर से बढ़ना शुरू हो गया। इसके बाद वो NIFT में गईं और उनपर इतना प्रेशर था कि कैंटीन में कुछ भी खा लेती थीं। ऐसे में उनका वजन बढ़ता चला गया और उन्हें इसकी कोई परवाह भी नहीं थी। जब वो 20 साल की थीं, तो उनके एक दोस्त ने कुशा को उनकी ही एक तस्वीर भेजकर बताया कि उन्हें अब खुद पर काम करने की जरूरत है। इसके 6-7 महीने बाद उन्होंने अन्हेल्थी तरीके से वजन कम किया था। इसके बाद सब लोग उन्हें खूब कॉम्प्लिमेंट्स भी देते थे। कुशा ने बताया कि एक दिन उन्हें शाम को बुखार चढ़ा, जो लगातार 12 दिनों तक उतरा ही नहीं। एक डॉक्टर ने कहा कि शायद ये टीबी है।
यह भी पढ़ें: The Traitors का ट्रेलर रिलीज, क्या Raftaar छोड़ देंगे रैप और Urfi Javed मुंडवा लेंगी अपना सर?
कुशा को कम खाने के कारण हो गया था टीबी
इसके बाद कुशा को पता लगा कि उनकी फैमिली में टीबी की हिस्ट्री है और उन्हें भी ये बीमारी हो गई थी, क्योंकि वो खाना कम खाती थीं। टीबी के कारण कुशा का वजन कम हो गया था और उन्हें ये और अच्छा लग रहा था। एक साल तक दवाई लेने के बाद वो बेहतर हो गई थीं। इसके बाद कुशा को ड्रीम जॉब मिली और उनका फोकस काम पर शिफ्ट हो गया। कुशा ने बताया कि अब उन्होंने अपना बॉडी चेकअप करवाया, तो रिपोर्ट्स बहुत खराब आईं। हर डॉक्टर ने उन्हें लाइफ स्टाइल चेंज करने की सलाह दी थी। 33 साल की उम्र में कुशा कपिला को अहसास हुआ कि इस बार उन्हें दूसरों के लिए, खुद के लिए वजन कम करना है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines