Kusha Kapila On Samay Raina Roast: सोशल मीडिया पर कुशा कपीला एक जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं। फिलहाल कुशा सीरीज ‘प्रिटी गुड रोस्ट शो सीजन 1’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। इस शो में हाल फिलहाल में कुशा को कॉमेडियन समय रैना ने रोस्ट किया था। समय रैना ने उनके और जोरावर सिंह अहलूवालिया के तलाक पर कुछ ऐसी बात कही जिसे सुनकर सभी काफी हैरान हो गए। कुशा उस वक्त तो रोस्ट को काफी सपोर्टिंगली लेते हुए नजर आईं लेकिन अब कुशा ने अपने ही अंदाज में इस पर रिएक्ट किया है।
दरअसल इस शो में कुशा की पर्सनल लाइफ को लेकर समय रैना ने कुछ कमेंट्स किए थे। उनके तलाक पर भी समय ने तंज कसा। समय के इन कमेंट्स को सुनने के बाद वहां बैठे लोग भी काफी शॉक हो गए थे।
समय रैना ने क्या कुछ कहा था
समय रैना ने इस दौरान कहा था कि कुशा कपिला का घर टूट गया है। उनके घर में उनके पास एक पालतू डॉग है जिसका नाम माया है। माया कुशा से बहुत नाखुश है। हालांकि वो जोरावर सिंह अहलूवालिया के साथ खुशी से रहती है। इसके आगे समय कुशा से कहते हैं कि प्लीज माया को जोरावर के पास भेज दो।
कुशा कपिला ने प्रतिकिया दी
एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कुशा कपिला ने समय के रोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया। कुशा ने अपने इंस्टाग्राम फ़ीड का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस पिक्चर में उन्होंने दिखाया कि कैसे उनके फीड पर समय रैना, आशीष सोलंकी और डार्क ह्यूमर जैसे शब्द रिस्ट्रिक्टिड हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि ये सब उनके लिए पहली बार नहीं है और ना ही कोई नई बात है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये सब मायने नहीं रखता।
उन्होंने कहा इसके बारे में कभी बात करूंगी किसी पॉडकास्ट पर या फिर कभी नहीं। लेकिन ये सारी चीजें मैं प्रोसेस कर चुकी हूं। इसलिए मुझे अब फर्क नहीं पड़ता।
कुशा कपिला और जोरावर का तलाक
आपको बता दें कुशा और जोरावर ने कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। हालांकि 26 जून 2023 को कुशा ने अपने पति से तलाक की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि लाइफ के लिए उनकी और पति की अलग-अलग उम्मीदें हैं। ऐसे में बहुत कोशिश करने के बावजूद वो अपने मतभेद नहीं सुलझा सके। इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ ने ऋतिक रोशन की फिल्म को छोड़ा पीछे, बनी 2024 की सबसे बड़ी फिल्म
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines