Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का प्रीमियर जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इससे जुड़े अपडेट्स फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। भले ही मेकर्स की तरफ से प्रीमियर की डेट कंफर्म नहीं की गई हो लेकिन अगस्त में यह शो टेलीकास्ट होना कंफर्म माना जा रहा है। अभी तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। इनमें से कुछ सेलेब्स को कंफर्म तक माना जा रहा है। ताजा अपडेट ये है कि ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर के बाद मेकर्स ने शो की लीड एक्ट्रेस को भी बिग बॉस 19 का न्योता दिया है।
मेकर्स ने ऑफर की मोटी फीस
यहां जिस एक्ट्रेस के बारे में बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा आर्या हैं, जिन्होंने ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता अरोड़ा का किरदार प्ले किया था। इस शो से उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। बिग बाॅस ताजा खबर के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, श्रद्धा आर्या को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने उन्हें काफी मोटी फीस ऑफर की है। जाहिर है कि पिछले साल दिसंबर, 2024 में श्रद्धा आर्या जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। ऐसे में वह शो के लिए विचार कर रही हैं।
पॉपुलर जोड़ी को साथ लाना चाहते हैं मेकर्स
बता दें कि श्रद्धा आर्या से पहले मेकर्स ने धीरज धूपर को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया था। वह चाहते हैं कि ‘कुंडली भाग्य’ की ये पॉपुलर जोड़ी दोबारा शो में नजर आए। धीरज को पिछले साल भी बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया था। उस वक्त एक्टर ने कहा था कि वर्क कमिटमेंट्स की वजह से वह शो नहीं कर सके। अगर दोबारा उन्हें ऑफर आता है, तो वह शो कर सकते हैं। माना जा रहा है कि शायद इस सीजन में धीरज धूपर नजर आएं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में आने से पहले ये क्या बोल गए Micky Makeover? वीडियो हो रहा वायरल
कंफर्म लिस्ट में कौन-कौन?
बिग बॉस 19 के लिए फिलहाल अभी तक कई सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा चुका है। जिन लोगों को कंफर्म माना जा रहा है, उसमें धीरज धूपर, धनश्री वर्मा, सिंगर श्रीराम चंद्रा, हुनर हाली और अपूर्वा मुखीजा के नाम शामिल हैं। फिलहाल इन नामों की ऑफिशियल पुष्टि होना बाकी है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines