Kundali Bhagya Actress Twinkle Vasisht Roka Ceremony: टीवी के सबसे पसंदीदा शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक एक्ट्रेस को लेकर बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। जल्द ही इस शो ने नजर आने वाली एक एक्ट्रेस की शादी हो सकती है। अब एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर जरूरी अपडेट आया है। दरअसल, ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता की ननद कृतिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ को एक शख्स से प्यार हो गया है। अब ये बात इतनी आगे बढ़ गई है कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को ग्रैंड सरप्राइज दिया।
यह भी पढ़ें: शर्मीले दिखने वाले Sunny Deol ने जब लड़की को छेडा, घर पर मारने पहुंचा भाई और फिर…
ट्रेडिशनल अंदाज में हुआ रोका
ट्विंकल वशिष्ठ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपना एक प्राइवेट वीडियो शेयर कर चाहने वालों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी। बता दें, अब उन्होंने अपने रोके की अनाउंसमेंट की है। ट्विंकल ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष तुली से 23 अगस्त को रोका किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस खास दिन के सभी स्पेशल मोमेंट्स इस वीडियो में देखने को मिल रहे हैं। कैसे इस कपल ने ट्रेडिशनली सभी रस्में निभाई इसे देखकर फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
कैप्शन में ट्विंकल ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “हंसी, आशीर्वाद और प्यार के बीच हमने हमेशा के लिए पहला कदम बढ़ाया। हमारा रोका सेलिब्रेशन, याद रखने का दिन #RokaMoments। यहां हमारे रोका का एक छोटा सा अंश है… पूरा वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन है।” बता दें, अब इस वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं और कपल को बधाइयाँ दे रहे हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल गया है।
शादी की डिटेल्स आई सामने
कपल कब शादी के बंधन में बंधेंगे इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्विंकल वशिष्ठ अपने मंगेतर से अगले साल मार्च में शादी कर सकती हैं। ये दोनों पिछले 5 साल से डेटिंग कर रहे हैं। कुछ समय से तो दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो ट्विंकल ‘कुंडली भाग्य’ में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में भी कैमियो कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines