Kundali Bhagya की एक और एक्ट्रेस बनेंगी मां, प्रीता के बाद अब शर्लिन ने दी गुड न्यूज

Ruhi Chaturvedi Announces Pregnancy: छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने फैंस को गुड न्यूज दी है। जी हां, एक्ट्रेस शादी के पांच साल बाद मां बनने वाली हैं।

Ruhi Chaturvedi

Ruhi Chaturvedi

Ruhi Chaturvedi Announces Pregnancy: कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट भी कर रही हैं। इस बीच अब शो की एक और एक्ट्रेस ने फैंस को खुशखबरी दी है। जी हां, ‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता के बाद अब शर्लिन यानी एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी भी मां बनने वाली हैं। रूही चतुर्वेदी ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ खुद शेयर की है।

विज्ञापन

रूही ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

रूही चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Our beautiful family is getting a little bigger and a lot more wonderful 11:11. इस वीडियो में रूही स्वीमिंग पूल के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं और जैसे ही वो पलटती हैं तो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। साथ ही वीडियो में उनके पति भी नजर आ रहे, जो उनके पेट पर प्यार से किस करते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruhi Chaturvedi (@ruhiiiiiiiiii)

यूजर्स ने दी बधाई

जैसे ही रूही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस खुशी ने फूले नहीं समा रहे हैं और कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, आज की बेहद कमाल की खबर। दूसरे यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने कहा कि ओह माई गॉड मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा आपको बहुत बधाई। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

2019 में की थी शादी

गौरतलब है कि शादी के पांच साल बाद रूही मां बनने वाली हैं। ऐसे में ना सिर्फ एक्ट्रेस और फैमिली बल्कि फैंस भी बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी फैंस के साथ अपने पति के जन्मदिन के दिन शेयर की है। साल 2019 अगस्त में कपल की सगाई हुई थी और साल 2019 दिसंबर में रूही और शिवेंद्र ओम साईनियोल ने शादी की थी। वहीं, अब शादी के कई सालों बाद कपल की लाइफ में ये खुशखबरी आई है। बता दें कि रूही ने ‘कुंडली भाग्य’ से बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की थी और दर्शकों को उनका काम भी खूब पसंद आता है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का अपना फैनबेस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ