Isha deol and Sania Mirza

ईशा देओल-सानिया मिर्जा के बाद इस टीवी एक्ट्रेस का टूटा रिश्ता, जानें क्या है कारण

Anjum Fakih Breakup With Rohit Jadhav : ईशा देओल और सानिया मिर्जा के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह का ब्रेकअप हो गया है। एक्ट्रेस से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि इसी साल अंजुम अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप पर गईं थी लेकिन अब वह अपने पार्टनर से अलग हो गई हैं।

Anjum Fakih Breakup With Rohit Jadhav : इंडस्ट्री में ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आना आम बात है। साल 2024 की शुरुआत में एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलगाव की खबर आई। इसके बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अलग हो गए। अब खबर है कि एक और टीवी एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ की सृष्टि यानी अंजुम फकीह हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अंजुम फकीह का अपने बॉयफ्रेंड रोहित जाधव से ब्रेकअप हो गया है। इस खबर के आने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। बता दें कि अंजुम को आखिरी बार रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा गया था।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C2PHLT3opgB/?img_index=1

विज्ञापन

दो साल के रिलेशनशिप को किया खत्म 

ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजुम फकीह लंबे समय से मार्केटिंग प्रोफेशनल रोहित जाधव को डेट कर रही थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। एक्ट्रेस से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, अंजुम फकीह और रोहित जाधव एक-दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। इस साल की शुरुआत में दोनों साथ में एक ट्रिप पर भी गए लेकिन अब कपल ने अपने दो साल के रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

अपने काम पर फोकस कर रहीं एक्ट्रेस 

सूत्र ने आगे बताया कि अंजुम फकीह ने अपना रिश्ता क्यों तोड़ा फिलहाल इसके बारे में रिवील नहीं किया जा सकता है। लेकिन जिस तरह उनका रिश्ता टूटा है उससे यह तय है कि दोनों अब एक नहीं हो सकेंगे। सूत्र ने बताया कि अंजुम ने फिलहाल मूव ऑन कर लिया है और अब वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंजुम और उनके बॉयफ्रेंड ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि ब्रेकअप की इन खबरों पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी में दिखीं 

आपको बता दें कि अंजुम फकीह 34 साल की हैं। उन्होंने साल 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘माही वे’ से की थी। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान शो ‘कुंडली भाग्य’ से मिली। इस शो में उन्होंने सृष्टि का रोल प्ले किया था। इसके अलावा अंजुम को रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ