स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी विवादित टिप्पणी के बाद कंट्रोवर्सी बढ़ती जा रही है। इसी बीच कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक ट्वीट सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कुणाल कामरा अब माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन ने पहले जब इस मामले पर माफी मांगने से इंकार किया था, तो खूब बवाल हुआ था। हालांकि, उन्होंने अभी भी अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी है, बल्कि अपनी जनता को सॉरी कहा है।
कुणाल कामरा ने ट्वीट में क्या कहा?
कुणाल कामरा ने ट्वीट में ऐसा कुछ लिख दिया कि अब वो वायरल हो गया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है? कुणाल कामरा ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे शो में शामिल होने से आपको जो असुविधा हुई उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। प्लीज मुझे ईमेल करें ताकि मैं इंडिया में आपकी इच्छानुसार कहीं भी आपकी अगली वेकेशन शेड्यूल कर सकूं।’ अब कॉमेडियन ने अपनी ऑडियंस को एक अच्छा ऑफर देते हुए उनसे माफी मांग ली है।
पुलिस ने कॉमेडियन का शो देखने गए लोगों को भेजा नोटिस
आपको बता दें, कुणाल कामरा ही नहीं, उनका शो देखने आए लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा का शो देखने के लिए पहुंचे लोगों को भी नोटिस जारी कर दिया। अब पुलिस ऑडियंस का भी बयान दर्ज कर रही है। ये नोटिस मुंबई के एक बैंकर को भेजा गया था। बताया जा रहा है कि ये शख्स इस दौरान तमिलनाडु और केरल छुट्टियां बिताने गया हुआ था। अब जब वो हॉलिडे छोड़ बीच में मुंबई आया, तो कॉमेडियन ने उससे पब्लिक अपोलॉजी मांगी है।
यह भी पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह पर क्यों आई थी सर्जरी की नौबत? प्यार होते ही एक्ट्रेस संग हुआ ‘चमत्कार’
वायरल हुआ कॉमेडियन का ट्वीट
कॉमेडियन अब उनकी ट्रिप स्पॉन्सर कर इस परेशानी के लिए मांग रहे हैं। बता दें, कुछ ही घंटों में कुणाल कामरा का ये ट्वीट इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है। 2 घंटे के अंदर इस पर 19K लाइक्स आ चुके हैं। इसे लोग री-शेयर कर रहे हैं। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन को इस मामले में तीसरा समन भी जारी कर दिया है।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
3 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
3 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
5 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
13 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
18 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
19 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines