मुंबई: डिजाइनर कपल कुणाल रावल और अर्पिता मेहता (Kunal Rawal & Arpita Mehta Wedding) ने 28 अगस्त को मुंबई में शादी कर ली। ताजमहल पैलेस में हुई इस शानदार शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, वरुण धवन-नताशा दलाल, मोहित मारवाह-अंतरा मारवाह समेत अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। शादी के थीम का व्हाइट रखा गया था, जिसके तहत सभी को व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया।
अभी पढ़ें – अब रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा पर चढ़ा ‘काला चश्मा’ का खुमार, देखें मजेदार वीडियो
हाल ही में, अंतरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की एक झलक पेश करते हुए कई तस्वीरें और एक वीडियो साझा की। इनसाइड (Kunal Arpita Wedding inside pics) पिक्स में सेलेब्स व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अंतरा ने मलाइका के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों ही खूबसूरत सफेद साड़ियों में सजी हुई हैं। स्टोन डिटेलिंग के साथ ये हसीनाएं साड़ी में ट्विनिंग करती देखी जा सकती हैं। मलाइका ने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वैलरी और मांग टिक्का से एक्सेसराइज़ किया, जबकि अंतरा को चोकर और चूड़ियों में देखा जा सकता है।
अंतरा मारवाह ने दूल्हे कुणाल रावल की एंट्री का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भाइयों को दूल्हे को अपने कंधों पर बिठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। जबकि अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह कुछ दूरी पर खड़े होकर उनके लिए चीयर करते हैं। सफेद कुर्ता पायजामा और गोल्डन पगड़ी की थीम में अर्जुन बेहद डैशिंग लग रहे हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर और नताशा दलाल भी हैं। वीडियो को साझा करते हुए, अंतरा ने इसे कैप्शन दिया: “बाराती हमारे दूल्हे के लिए”।
अभी पढ़ें – Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने किया नई फिल्म का ऐलान, फैंस का बज्ज़ हाई
अंतरा मारवाह ने वेडिंग डेकोरेशन की भी झलकियां पेश साझा की।
बती दें, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता फैशन डिजाइनर हैं जो अपने इंडो-वेस्टर्न और समकालीन डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं। शादी करने से पहले उन्होंने लगभग दस सालों तक एक-दूसरे को डेट किया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines