Abhishek Malik-Suhani Chaudhary Separation: फिल्म इंडस्ट्री में एक ओर जहां सेलेब्स शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ पुराने रिश्ते टूटने की कगार पर आ गए हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल के तलाक ने फैंस को शॉक्ड कर दिया। अब टीवी एक्टर अभिषेक मलिक (Abhishek Malik) ने अपने तलाक की पुष्टि कर दी है। इस खबर से एक्टर के फैंस दंग रह गए हैं। हाल ही में अभिषेक मलिक ने अपनी पत्नी सुहानी चौधरी (Suhani Chaudhary) के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने की बात कही है।
क्यों तलाक ले रहा कपल?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो कुमकुम भाग्य एक्टर अभिषेक मलिक ने हाल ही में तलाक की खबरों पर हामी भरते हुए कहा, ‘हां, यह सच है। मैं और सुहानी अलग हो रहे हैं। हम दोनों ने अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला लिया है।’ अभिषेक मलिक ने आगे बताया कि उन्हें अपनी मैरिड लाइफ में कम्पैटिबिलिटी और समझदारी जैसी चीजों की जूझना पड़ रहा है। इसलिए अब उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है।
अभिषेक मलिक ने आगे क्लीयर किया कि उनके और पत्नी सुहानी चौधरी के बीच में कोई हीन या कटु भावना नहीं है। अलग होते हुए भी दोनों ही एक-दूसरे के अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।
सुहानी चौधरी ने कही ये बात
उधर, अभिषेक मलिक की पत्नी सुहानी चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते हुए कहा, हमारे बीच में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस बात का अहसास हमें शादी के बाद हुआ। हमनें जो फैसला लिया है, उसका हमें कोई पछतावा नहीं है। हमें इस बात का एहसास हो गया है कि हमें अपनी-अपनी जिंदगी में अब आगे बढ़ जाना चाहिए। अपने इस फैसले पर हमें कोई पछतावा नहीं है। न ही एक-दूसरे से शिकायत है। मैं अभिषेक के अच्छे भविष्य की कामना करती हूं।
साल 2021 में रचाई थी शादी
गौरतलब है कि अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी ने साल 2021 में शादी रचाई थी। दोनों ने दिल्ली में करीबी रिश्तेदारों और परिवार के बीच में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटपट होनी शुरू हो गई थी। कपल का कहना है कि इस वजह से उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक मलिक कुमकुम भाग्य, छल-शह और मात, ये है मोहब्बतें समेत कई टीवी शोज में दिखाई दे चुके हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines