हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'जब उनकी मौत हुई...मैं गिर गया था', पिता के निधन पर Kumar Sanu के खुलासे ने सभी को चौंकाया

विज्ञापन
Kumar Sanu on Father Death

Kumar Sanu on Father Death: हाल में बॉलीवुड के संगीत के सरताज कहे जाने वाले फेमस सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 80 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘एक सनम चाहिए आशिकी के लिए’, ‘तुमसे मिलने को दिल’, ‘जीता था जिसके लिए’, ‘दो दिल मिल रहे हैं’ और ‘तुम्हें अपना बनाने की’ जैसी कई सुपरहिट गानों को अपने शानदार आवाज से नवाजा है। उनको गानों को आज भी बेहद पसंद किया जाता है।

हाल में सिंगर ने एक मीडिया हाउस को अपना इंटरव्यू दिया, जिसमें सिंगर ने अपने निजी जीवन के साथ-साथ अपने पिता के निधन को लेकर बड़ा खुलासा चौंकाने वाला खुलासा किया। कुमार सानू ने अपने पुराने दिनों को याद करते राज कपूर (Raj Kapoor) की एक बात याद करते हुए बताया कि ‘शो हमेशा चलते रहना चाहिए’।

Bollywood Singer Kumar Sanu

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Box Office Report: तीसरे दिन भी ‘फुकरे 3’ ने ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ को दी मात, जानें ‘जवान’ का कैसा रहा हाल?

‘राज कपूर ने कही थी ये बात’

सिंगर ने कहा कि ये बात राज कपूर जी ने कही थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जब आप जनता के सामने हो तो आपके साथ में या परिवार में क्या हो रहा इससे उनको कोई मतलब नहीं होता। फिर चाहे आपको चोट लगी हो या कुछ और बात हो। इससे जनता को कोई लेना-देना नहीं होता। उन्हें कोई परवाह नहीं होती’। सिंगर ने बताया कि ‘उन्हें बस इतना पता होता है कि उनके सामने कुमार सानू आए हैं और वो अच्छा ही गाएंगे। इसलिए मेरे साथ कुछ भी हो रहा हो तब भी मुझे चेहरे पर मुस्कान के साथ गाना पड़ा’।

विज्ञापन

Kumar Sanu on Father Death

पिता के निधन पर लाइव परफॉर्मेंस कर रहे थे सानू

अपने पिता के निधन पर बात करते हुए सिंगर कुमार सानू ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ‘वो दिन वे कभी भूल नहीं पाएंगे। वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन था, जब उन्होंने अपने पिता को खोया था। उसी दिन उन्हें लाइव परफॉर्मेंस भी देना पड़ा था और लोग मंच पर उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे, जिसके चलते मंच पर फिसल हो गई थी और वो फिसल कर गिर गए। हालांकि, वहां मौजूद लोगों को इस बारे में जरा भी एहसास नहीं हुआ कि वो गिर गए हैं और उनको चोट भी आई है’।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola