---विज्ञापन---

जब Kumar Sanu से बंदूक की नोक पर गवाया गया गाना, एक दिन में 28 बार गाकर बनाया था गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड

Kumar Sanu Birthday Special: आज गायक अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

Kumar Sanu Birthday Special: हिंदी सिनेमा में ऐसे कई फनकार हुए जो बहुत मशहूर हुए और उनकी ख्याति देश विदेश तक जा फैली। इन्हीं फनकारों में से एक हुए कुमार सानू। कुमार सानू सुरों के बेताज बादशाह हैं और वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हालांकि यहां तक मशहूर होने के लिए कुमार सानू के रास्ते आसान नहीं थे। आज गायक अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

इस गाने ने दिलाई सफलता

---विज्ञापन---

20 अक्टूबर, 1957 को कोलकाता में जन्मे कुमार सानू को असली सफलता आशिकी से मिली। 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। कुमार सानू के साथ एक बार एक वाकया हुआ था जिसे उन्होंने साझा किया था।

जब गाया यह मशहूर गाना

---विज्ञापन---

सिंगर ने बताया था कि एक बार वह पटना में शो करने गए थे, वहां उन्होंने कुछ गाने गाए, जो लोगों को बहुत पसंद आए। इसके बाद उन्होंने देखा, कुछ लोग आगे राइफल लेकर बैठे हुए थे, जो गाना अच्छा लगने पर फायर करते थे। सब नजरअंदाज करते हुए उन्होंने ‘मैं दुनिया भुला दूंगा गाना गाया’, और जैसे ही दूसरा गाने लगा तो वह बंदूक वाले लोग आए, और बोले गाना किसने बंद किया, यह मेरा पसंदीदा गीत है। लेकिन वह सभी शराब के नशे में थे।

बनाया गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड 

---विज्ञापन---

यह सुनने के बाद वह कुमार के पास आए और बोले कि सानू जी यह गाना फिर से गा दीजिए। तब उन्होंने कहा कि मैं कुछ और सुना देता हूं, लेकिन वह नहीं माने। फिर उन्होंने ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ गाना उस दिन 16 बार गाया। गानों की बात करें तो उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। कुमार सानू ने एक दिन में 28 गाने गाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

First published on: Oct 20, 2023 06:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola